जिस दिन युवाओं ने सच्चाई बोलनी शुरू कर दी, उसी दिन मोदी सरकार खत्म: राहुल गांधी

नई दिल्ली, 05 अगस्त: देश में बढ़ती महंगाई, पेट्रोल-डीजल और एलपीजी के दामों में बेहताशा वृद्धि को लेकर विपक्षी पार्टी कांग्रेस ने मोदी सरकार के खिलाफ मोर्चा खोला हुआ है। कांग्रेस पार्टी इस मुद्दे को सड़क से लेकर संसद तक उठा रही है। इस बीच कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को फिर एक बार आक्रामक होकर मोदी सरकार पर निशाना साधा। राहुल गांधी ने यूथ कांग्रेस के प्रदर्शन में केंद्र सरकार को जमकर आड़े हाथ लिया। दरअसल, यूथ कांग्रेस तेल के बढ़ते दाम और पेगासस जासूसी के खिलाफ अपना विरोध प्रदर्शन कर रही हैं।

Recommended Video

    Youth Congress के प्रदर्शन में पहुंचे Rahul Gandhi, Modi government से पूछे ये सवाल | वनइंडिया हिंदी
    Rahul Gandhi

    भारतीय युवा कांग्रेस की ओर से किए जा रहे प्रदर्शन में बोलते हुए पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने रोजगार का मुद्दा उठाते हुए कहा कि आज देश के सामने बेरोजगारी सबसे बड़ा मुद्दा है। प्रधानमंत्री सभी विषयों पर बोलते हैं, लेकिन रोजगार के बारे में वे एक शब्द नहीं बोलते हैं। उन्होंने कहा था कि हर साल 2 करोड़ रोजगार दिया जाएगा, उल्टा लाखों करोड़ों युवाओं से उनका रोजगार छीना गया। पिछले 7 सालों में 12 करोड़ युवाओं को नौकरी नहीं मिली। उन्होंने करोड़ों युवाओं का रोजगार चुराया है।

    इसके साथ ही राहुल गांधी ने आरोप लगाते हुए कहा कि इनका लक्ष्य भारत के युवाओं की आवाज को दबाने का है। क्योंकि ये जानते है कि जिस दिन भारत के युवाओं ने सच्चाई बोलनी शुरू कर दी, उसी दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार खत्म हो जाएगी। वहीं राहुल गांधी ने निशाना साधते हुए कहा कि नरेंद्र मोदी हिन्दुस्तान के दो-तीन बिजनेसमैन के लिए काम करते हैं। उन्होंने आगे कहा कि क्या हिन्दुस्तान की सरकार रोजगार और किसानों की बात करती है? बस लोगों की आवाज दबाने का काम इस सरकार में किया जा रहा हैं।

    बता दें कि कोरोना वायरस के बाद उपजे हालातों को लेकर राहुल गांधी लगातार मोदी सरकार की कार्यशैली पर सवाल उठा रहे हैं। कभी कोरोना टेस्टिंग तो कभी कोरोना वैक्सीन को लेकर मोदी सरकार को घेरने में लगे हुए हैं। वहीं अब तेल की बढ़ती कीमत, एलपीजी के बढ़ते दामों और किसान आंदोलन सहित पेगासस जासूसी मामले में मोदी सरकार पर निशाना साध रहे हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+