पंजाब, राजस्थान की सरकारों ने रेप मामलों में न्याय में बाधा डाली तो वहां भी लड़ूंगा: राहुल गांधी

नई दिल्ली। पंजाब के होशियारपुर में कथित तौर पर रेप की घटना को लेकर बीजेपी ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर जबरदस्त हमला बोला। अब राहुल गांधी ने बीजेपी के आरोपों पर पलटवार किया है। राहुल गांधी ने हैशटैग हाथरस के साथ के लिखा, यूपी के विपरीत, पंजाब और राजस्थान की सरकारें इस बात को मान रही है कि रेप हुआ है। वह लगातार यूपी की योगी सरकार पर निशाना साध रहे हैं।

Congress leader Rahul Gandhis Counter To BJPs Gandhis Dont Care Jibe

Recommended Video

    Tanda Case: Rahul Gandhi और Priyanka Gandhi पर BJP का वार, कहा- दिलाकर रहेंगे न्याय | वनइंडिया हिंदी

    राहुल गांधी ने अपने ट्वीट में लिखा है कि यूपी के विपरीत, पंजाब और राजस्थान की सरकारें इस बात से इनकार नहीं कर रही हैं कि लड़की के साथ बलात्कार हुआ। पीडिता के परिवार को धमकाया नहीं गया और न्याय के रास्ते को रोका नहीं किया गया। अगर वहां भी ऐसा कुछ होगा तो मैं वहां भी जाउंगा। हैशटैग हाथरस ....दरअसल, बीजेपी ने महिलाओं के खिलाफ अत्याचार के मामलों में 'चयनित रूख' अपनाने के लिए राहुल गांधी और प्रियंका गांधी पर निशाना साधा है।

    Congress leader Rahul Gandhis Counter To BJPs Gandhis Dont Care Jibe

    उन्होंने कहा किवित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को प्रेस कांफ्रेंस में आज देश की आर्थिक स्थिति को लेकर बात करनी चाहिए थी लेकिन उन्होंने पंजाब के होशियारपुर में दुष्कर्म की घटना का मामला उठाया और इस घटना को राजनीतिक रंग देने का प्रयास किया। इसी तरह से केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर तथा डॉ हर्षवर्धन ने भी प्रेस कांफ्रेंस में देश की स्थिति पर सरकार का नजरिया रखने की बजाय इस घटना का जिक्र किया और इस पर राजनीतिक करने का प्रयास किया।

    केंद्र सरकार के तीनों वरिष्ठ मंत्रियों के बयानों पर हैरानी जताते हुए उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के हाथरस में सितंबर में एक यवती के साथ दुष्कर्म की घटना पर इन तीनों मंत्रियों ने अब तक एक शब्द नहीं बोला है लेकिन होशियारपुर की घटना पर उन्होंने तीन अलग अलग प्रेस कांफ्रेंस करके अचानक अपनी जुबान खोली और इस घटना को राजनीतिक रंग देखकर बिहार विधानसभा के चुनावों में भाजपा को फायदा देने का प्रयास किया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+