वैक्सीन पर कांग्रेस-बीजेपी में घमासान, राहुल के ट्वीट पर हर्षवर्धन का पलटवार
नई दिल्ली, जुलाई 02: कोरोना वायरस महामारी के खिलाफ देश में टीकाकरण का जारी है। लेकिन देश के कई राज्यों में लोगों को कोरोना वैक्सीन नहीं मिल पा रही है। इसे लेकर अब कांग्रेस नेता राहुल गांधी मोदी सरकार पर निशाना साधा है। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि जुलाई आ गया है, वैक्सीन नहीं आई। राहुल गांधी की इस टिप्पणी पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर हर्षवर्धन ने जवाब दिया है।
Recommended Video

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर हर्षवर्धन ने कहा, कल ही मैंने जुलाई महीने के लिए वैक्सीन उपलब्धता पर तथ्य रखे हैं। राहुल गांधी की समस्या क्या है? क्या वह पढ़ते नहीं हैं? क्या वह समझते नहीं हैं? अहंकार और अज्ञानता के वायरस के लिए कोई वैक्सीन नहीं है। कांग्रेस को नेतृत्व में बदलाव के बारे में सोचना चाहिए। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने बृहस्पतिवार को आरोप लगाया था कि कई नेता टीकाकरण अभियान को लेकर 'गैर जिम्मेदाराना बयानबाज़ी' कर रहे हैं।
वहीं केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने ट्वीट कर लिखा था कि, वैक्सीन की 12 करोड़ डोज़ जुलाई महीने में उपलब्ध होंगी, जो निजी अस्पताल की आपूर्ति से अलग है। राज्यों को 15 दिन पहले ही आपूर्ति के बारे में सूचना दी जा चुकी है। राहुल गांधी को समझना चाहिए कि इस समय ओछी राजनीति का प्रदर्शन उचित नहीं है। केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा, "व्यापक वैक्सीन अभियान को बदनाम करने के लिए इस तरह के गैर-जिम्मेदाराना बयानों को देखकर बहुत दुख हुआ।
उन्होंने कहा कि, भारत सरकार द्वारा 75 प्रतिशत टीके मुफ्त में उपलब्ध कराने के बाद, टीकाकरण की गति तेज हुई और जून में 11.50 करोड़ खुराकें दी गईं। कृपया इस घातक महामारी के बीच राजनीति न करें। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया है कि राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के पास अब भी कोविड-19 रोधी टीके की 1.24 करोड़ से ज्यादा खुराकें उपलब्ध हैं और अगले तीन दिनों में उन्हें 94,66,420 और खुराकों की आपूर्ति की जाएगी। मंत्रालय ने कहा कि भारत सरकार (मुफ्त तरीके से) और राज्यों की सीधी खरीद की श्रेणी से अब तक राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को 32.92 करोड़ खुराकों की आपूर्ति की गई है।
-
Gold Rate Today: सोने के दामों में मामूली उछाल, निवेशक हैरान, कहां पहुंचा 24, 22 और 18 कैरट का भाव? -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत












Click it and Unblock the Notifications