'आमदनी घटने की रिपोर्ट' शेयर कर बोले राहुल गांधी- देश में टैक्स वसूली का राज है
नई दिल्ली, जुलाई 17: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी मोदी सरकार को घेरने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। देश में बढ़ती महंगाई का मुद्दा हो या फिर कोरोना वैक्सीन का राहुल गांधी मुखर होकर केंद्र सरकार के खिलाफ लगातार अपनी आवाज बुलंद कर रहे हैं। शुक्रवार को जहां उन्होंने कांग्रेस पार्टी छोड़कर जाने वाले नेताओं पर हमला बोला है तो वहीं आज (शनिवार) को एक बार फिर महामारी और महंगाई को लेकर मोदी सरकार पर निशाना साधा हैं।
Recommended Video

राहुल गांधी ने एक न्यूज रिपोर्ट का स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए मोदी सरकार को आड़े हाथों लिया। इस दौरान सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि जनता हताश है, क्योंकि देश में टैक्स वसूली का राज है। वहीं राहुल ने इसके साथ #TaxExtortionRaj हैश टैग का भी यूज किया।

बता दें कि राहुल गांधी ने जिस न्यूज रिपोर्ट का सहारा लिया। उसमें बताया है गया कि लोकल सर्किल के एक सर्वे में देश के 79 फीसदी लोगों ने माना है कि कोरोना और बढ़ती महंगाई के कारण वर्ष 2021-22 में घरेलू आय में कमी होगी। इसके अलावा 49 फीसदी ने बताया कि उनकी बचत में कमी आएगी।
वहीं इससे पहले राहुल गांधी ने मोदी सरकार को वैक्सीन और देश की मौजूदा स्थिति पर कसूरवार बताते हुए ट्वीट करते हुए लिखा कि सदियों का बनाया, पलों में मिटाया...देश जानता है कौन, ये कठिन दौर लाया। बता दें कि कांग्रेस नेता देश में कोरोना वायरस के नियंत्रण और वैक्सीन नीति को लेकर मोदी सरकार की कार्यशैली पर लगातार सवाल उठा रहे हैं। वहीं देश में बढ़ते पेट्रोल-डीजल के दामों सहित महंगाई के मुद्दे पर भी केंद्र सरकार को घेरने का काम कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications