'आप इतने स्मार्ट हो, अब तक शादी क्यों नहीं की', राहुल से लड़कियों ने पूछा, जानें फिर क्या बोले कांग्रेस नेता

Rahul Gandhi Marriage: 'भारत जोड़ो यात्रा' के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी का एक अलग ही अवतार देश के सामने आया है। राहुल गांधी ट्रक में सफर करते हैं। खेतों में काम करने वाले किसानों के बीच चले जाते हैं। कुलियों के साथ बात करते हैं। छात्रों के साथ उनके हॉस्टल में लंच करते हैं। ऐसे ही अब उन्होंने राजस्थान की राजधानी जयपुर में महारानी कॉलेज की छात्राओं से बात की। जिसमें उन्होंने छात्राओं के कई मजेदार सवालों का बेबाकी से जवाब दिया।

दरअसल, 23 सितंबर को जयपुर दौरे पर आए राहुल गांधी ने महारानी कॉलेज की छात्राओं से बात की। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो चुका है। इस दौरान लड़कियों के ग्रुप में बैठे राहुल गांधी से एक ने पूछा कि अब तक आपने शादी क्यों नहीं की?

Rahul Gandhi Marriage News

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें राहुल गांधी महारानी कॉलेज की छात्राओं से बात करते नजर आ रहे हैं। बातचीत में छात्राओं के साथ एक रैपिड फायर राउंड ने राहुल ने उन तमाम सवालों के जवाब दिए जिसे लेकर अक्सर बातें होती हैं। राहुल गांधी ने कई पर्सनल सवालों के जवाब दिए।

राहुल गांधी से एक छात्रा ने पूछा कि आप इतने स्मार्ट हो, गुड लुकिंग हो, अब तक आपने शादी क्यों नहीं की? जिसके जवाब में राहुल गांधी ने कहा कि अपने काम और कांग्रेस पार्टी के भीतर इतना उलझ हो गया कि शादी के बारे में सोच ही नहीं सका।

आपका पसंदीदा खाना क्या है?

इसके अलावा एक और छात्रा ने सवाल किया कि आपकी फेवरेट जगह कौन सी है, जिस पर राहुल गांधी ने कहा कि मैं जहां तक अभी गया नहीं हूं, क्योंकि मुझे नई-नई जगह घूमना और देखना बहुत पसंद है। इसके साथ ही एक और छात्रा ने पूछा कि आपका पसंदीदा खाना क्या है? इस सवाल पर राहुल ने कहा कि करेला, मटर और पालक को छोड़कर किसी चीज से कोई दिक्कत नहीं है।

पूछा स्किन का राज?

वहीं एक और छात्रा ने मजेदार सवाल पूछते हुए कहा कि आप अपनी स्किन के लिए क्या करते हैं? जिस पर राहुल गांधी ने कहा कि मैं चेहरे में कभी भी साबुन या फिर क्रीम नहीं लगाता। केवल पानी से चेहरा धो लेता हूं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+