PIB के ट्वीट के बाद प्रियंका गांधी ने हटाई अपनी 'भ्रामक' फेसबुक पोस्ट
नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा(Priyanka Gandhi) ने अपनी उस फेसबुक (Facebook)पोस्ट को हटा दिया है। जिसमें उन्होंने मोदी सरकार पर भारतीय रेलवे के निजीकरण का आरोप लगाया गया था। इस वीडियो में कहा गया था कि, मोदी सरकार ने रेलवे की संपत्ति आडानी समूह को बेच दी है। दरअसल सरकार की सूचना प्रसार एजेंसी 'पीआईबी' की फैक्ट चैक विंग ने प्रियंका गांधी के दावे को फर्जी बताया था।

दरअसल एक वीडियो गुजरात कांग्रेस अध्यक्ष हार्दिक पटेल ने भी ट्वीट करके बिना नाम लिए मोदी सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा है कि भारतीय रेल पर अदानी के फ़्रेश आटे का विज्ञापन देखने लायक हैं। अब तो दावे के साथ कह सकते है की किसानों की लड़ाई सत्य के मार्ग पर हैं। इस ट्वीट को प्रियंका गांधी ने रीट्वीट भी किया है। इसके अलावा प्रियंका गांधी वाड्रा ने दो दिन पहले फेसबुक पर भी यही वीडियो डाला था।
प्रियंका ने फेसबुक पोस्ट में लिखा था जिस भारतीय रेलवे को देश के करोड़ों लोगों ने अपनी मेहनत से बनाया बीजेपी सरकार ने उस पर अपने अरबपति मित्र अडानी का ठप्पा लगवा दिया। कल को धीरे - धीरे रेलवे का एक बड़ा हिस्सा मोदी जी के अरबपति मित्रों को चला जाएगा। देश के किसान खेती - किसानी को भी आज मोदी जी के अरबपति मित्रों के हाथ में जाने से रोकने की लड़ाई लड़ रहे हैं।
अब पीआईबी की ओर से प्रियंका गांधी के फेसबुक पोस्ट का नाम लिए बिना अपने ट्वीटर अकाउंट के जरिए इसका खंडन किया। पीआईपी ने ट्वीट में लिखा कि, दावा: #फेसबुक पर एक वीडियो के साथ यह दावा किया जा रहा है कि सरकार ने भारतीय रेल पर एक निजी कंपनी का ठप्पा लगवा दिया है। #PIBFactCheck: यह दावा भ्रामक है। यह केवल एक वाणिज्यिक विज्ञापन है जिसका उद्देश्य केवल 'गैर किराया राजस्व' को बेहतर बनाना है।












Click it and Unblock the Notifications