आर्टिकल 370 हटने के बाद कांग्रेस नेता ने WhatsApp ग्रुप में शेयर किया अश्लील वीडियो, गिरफ्तार

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में बिलासपुर से एक कांग्रेस नेता को व्हाट्सएप ग्रुप में अश्लील वीडियो शेयर करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है। कांग्रेस नेता पवन दुबे के खिलाफ उनकी पार्टी की स्थानीय महिला नेताओं ने शिकायत की थी, जिसके बाद उनको गिरफ्तार कर लिया गया। बिलासपुर के जिला संयुक्त सचिव पवन दुबे पर आईटी एक्ट की धारा में मुकदमा दर्ज किया गया है।

पवन दुबे ने शेयर किया था अश्लील वीडियो

पवन दुबे ने शेयर किया था अश्लील वीडियो

आरोप है कि व्हाट्सएप ग्रुप के सदस्य पवन दुबे ने 6 अगस्त को कथित तौर पर एक अश्लील वीडियो शेयर किया था, जिसके बाद महिला सदस्यों ने इस पर आपत्ति जताई थी। इस मामले में 7 अगस्त को महिला नेताओं ने शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके बाद गुरुवार को पवन दुबे को गिरफ्तार कर लिया गया। आईपीसी की धारा 292 और आईटी एक्ट के तहत कांग्रेस नेता पर मुकदमा दर्ज किया गया है।

शिकायत के बाद पुलिस ने कांग्रेस नेता को किया गिरफ्तार

इस मामले में एएसआई डीआर ठाकुर ने बताया, 'पवन दुबे ने एक व्हाट्सएप ग्रुप में एक अश्लील वीडियो शेयर किया था और सबूत के आधार पर उनके खिलाफ आईपीसी और आईटी अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। वीडियो आर्टिकल 370 से संबंधित था और इसमें बुर्का पहने महिला थी।

आर्टिकल 370 हटने के बाद शेयर किया था अश्लील वीडियो

आर्टिकल 370 हटने के बाद शेयर किया था अश्लील वीडियो

शिकायत के मुताबिक, पवन दुबे ने कैप्शन देते हुए लिखा था, 'अनुच्छेद 370 हटने के बाद आया पहला रूझान।' इस पर ग्रुप में मौजूद महिला नेताओं और कार्यकर्ताओं ने आपत्ति जताई थी और दुबे से इस वीडियो को हटाने और माफी मांगने को कहा था। लेकिन पवन दुबे ने ऐसा नहीं किया। पवन दुबे के माफी मांगने से इनकार करने के बाद महिला नेताओं ने पुलिस में उनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पेंड्रा गौरेला की अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रतिभा तिवारी ने बताया कि पेंड्रा गौरेला और मरवाही के ब्लॉक कांग्रेस पदाधिकारियों ने मिलकर व्हाट्सएप ग्रुप बनाया था। इसमें प्रदेश के नेताओं के साथ कई महिला नेता भी सदस्य के तौर पर जुड़ी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+