अखिलेश यादव को लेकर कांग्रेस नेता एनडी तिवारी ने मुलायम को लिखी चिट्ठी

चार बार यूपी के मुख्यमंत्री रह चुके एनडी तिवारी ने बताया कि वह उत्तराखंड चुनाव में बेटे रोहित शेखर तिवारी को टिकट दिलाना चाहते हैं और इसी काम में ज्यादा व्यस्त हैं इसलिए लखनऊ आने का वक्त नहीं मिला।

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वयोवृद्ध नेता नारायण दत्त तिवारी ने समाजवादी पार्टी के मुखिया मुलायम सिंह यादव को चिट्ठी लिखकर पार्टी की बागडोर अखिलेश यादव को सौंपने का सुझाव है। उन्होंने मुलायम सिंह को यह सुझाव देते हुए कहा कि अखिलेश को पार्टी की कमान सौपना देश और सपा दोनों के हित में है। एनडी तिवारी ने अपनी चिट्ठी में यह भी लिखा कि समाजवादी पार्टी में चल रहे विवाद से वह दुखी हैं और चाहते हैं कि यह जल्द सुलझ जाए। उन्होंने अखिलेश यादव की तारीफ करते हुए कहा कि वह युवा पीढ़ी के अग्रणी नेता के तौर पर स्थापित हो चुके हैं। इसका असर दूसरी पार्टियों पर भी दिख रहा है और दूसरे दलों के नेता भी अखिलेश की तारीफ करते हैं।

akhilesh yadav अखिलेश यादव को लेकर कांग्रेस नेता एनडी तिवारी ने मुलायम को लिखी चिट्ठी

'दूसरी पार्टी के नेता भी अखिलेश से प्रभावित'
चार बार यूपी के मुख्यमंत्री रह चुके एनडी तिवारी ने बताया कि वह उत्तराखंड चुनाव में बेटे रोहित शेखर तिवारी को टिकट दिलाना चाहते हैं और इसी काम में काफी ज्यादा व्यस्त हैं इसलिए लखनऊ आने का वक्त नहीं मिल पा रहा। उन्होंने मुलायम को चिट्ठी में लिखा, 'सपा में चल रहे विवाद से दुखी हूं। मैंने आपको सदा छोटे भाई और अखिलेश यादव को अपने भतीजे के रूप में देखा है। मेरा सुझाव है कि आप अपने बेटे अखिलेश यादव को पार्टी का दायित्व सौंप दें और उसे पूरा आशीर्वाद दें। आपने सही समय पर अखिलेश को राजनीति में उतारकर एक अनुभवी युवा नेता दिया है। अब उन्हें पूरे दिल से आशीर्वाद देना ही सपा और उत्तर प्रदेश के साथ देश के हित में भी सही होगा।' उन्होंने कहा कि जिस तरह अखिलेश यादव ने बेहतर काम किया है उससे दूसरी पार्टियों के नेता भी उनकी तारीफ करते हैं। यह गर्व की बात है।

कहा- गंभीरता से करना विचार
एनडी तिवारी ने कहा, 'मैं चाहता हूं कि आप बेटे अखिलेश को पार्टी की कमान सौंप दें। यह ख्वाहिश मेरी पत्नी उज्ज्वला तिवारी और बेटे रोहित शेखर तिवारी की भी है।' उन्होंने उम्मीद जताई कि मुलायम सिंह उनके सुझाव पर गंभीरता से विचार करेंगे और कहा, 'आशा है आप मेरे सुझाव पर गंभारता से विचार करेंगे और आपकी ओर से आपके बेटे अखिलेश के लिए किसी प्रकार की चुनौतीपूर्ण परिस्थिति उत्पन्न नहीं होगी और आपका आशीर्वाद उनको मिलता रहेगा। राजनीति की कठिन डगर में भी उन्हें आपका सहयोग तभी संभव होगा।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+