पीएम मोदी के दौरे पर बोले मनीष तिवारी- इंदिरा गांधी लेह गई थीं तो पाकिस्तान के दो टुकड़े हुए, अब देखते हैं क्या होता है
नई दिल्ली: लद्दाख में चीन सीमा पर विवाद जारी है। इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार सुबह अचानक लेह पहुंच गए। उनके साथ सीडीएस बिपिन रावत और सेना प्रमुख जनरल नरवणे भी मौजूद थे। पीएम मोदी ने वहां पर हालात का जायजा लिया। साथ ही जवानों से बात की। सीमा विवाद के बीच पीएम मोदी का ये दौरा काफी अहम माना जा रहा है। वहीं पीएम मोदी के दौरे के बाद कांग्रेस नेता मनीष तिवारी ने उनकी तुलना इंदिरा गांधी से की है।
Recommended Video

मनीष तिवारी ने लेह में जवानों से बात करते हुए इंदिरा गांधी की एक तस्वीर पोस्ट की। उन्होंने लिखा कि जब इंदिरा गांधी लेह गई थीं, तो पाकिस्तान दो हिस्सों में बंट गया था, अब देखते हैं क्या होता है। मनीष तिवारी की ओर से पोस्ट की गई तस्वीर 1971 की है। इसी साल पाकिस्तान से जंग हुई थी और पूर्वी पाकिस्तान (बांग्लादेश) आजाद हुआ था। पीएम मोदी के दौरे के साथ-साथ इस तस्वीर की भी चर्चा हो रही है।
घायल जवानों से कर सकते हैं मुलाकात
पीएम मोदी ने सेना, वायुसेना और इंडो-तिब्बत बॉर्डर पुलिस (आईटीबीपी) के सैनिकों के साथ 11,000 फीट की ऊंचाई पर स्थित कैंप में बात की। माना जा रहा है कि पीएम मोदी 14 कोर के अधिकारियों से भी मुलाकात कर सकते हैं। वे उन जवानों से भी मुलाकात करेंगे जो 15 जून को गलवान घाटी में हुई हिंसक झड़प में घायल हो गए थे। पीएम मोदी और सीडीएस रावत के साथ नॉर्दन आर्मी कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल वाईके जोशी और 14 कोर के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल हरिंदर सिंह भी मौजूद हैं।












Click it and Unblock the Notifications