बदतमीजी पर एक्ट्रेस खुशबू ने जड़ा थप्पड़, फैंस बोले- सही किया, ऐसी ही सजा मिलनी चाहिए

नई दिल्ली। एक्ट्रेस और कांग्रेस लीडर खुशबू सुंदर का एक वीडियो सोशल वीडिया मीडिया पर वायरल हो रहा है। दरअसल, खुशबू सुंदर बेंगलुरु में कर्नाटक-जेडीएस गठबंधन के उम्मीदवार रिजवान अरशद के लिए कैंपेन करने पहुंची थी। रैली में काफी भीड़ थी, इसी दौरान एक शख्स ने इस एक्ट्रेस के साथ बदतमीजी की। एक्ट्रेस ने इस हरकत का मुंहतोड़ जवाब दिया। वहीं, खुशबू के रिएक्शन के बाद उनके फैंस भी समर्थन में आए और अभिनेत्री के पक्ष में खड़े दिखाई दिए।

शख्स ने खुशबू के साथ बदतमीजी की थी

शख्स ने खुशबू के साथ बदतमीजी की थी

खबर के मुताबिक, रिजवान अरशद के साथ खुशबू सुंदर अपनी कार की तरफ बढ़ रही थी लेकिन तभी खुशबू के पीछे चल रहे एक शख्स ने उनके साथ बदतमीजी कर दी। इसपर खुशबू को गुस्सा आ गया और पीछे मुड़कर खुशबू ने उस शख्स को थप्पड़ जड़ दिया। खुशबू सुंदर का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगा था।

खुशबू ने जड़ दिया थप्पड़

ये वीडियो वायरल होने के बाद खुशबू सुंदर ने कोई टिप्पणी नहीं की, हालांकि मीडिया रिपोर्ट्स और उनके फैन्स द्वारा की गई कुछ टिप्पणियों को उन्होंने रीट्वीट किया। एक फैन ने लिखा, किसी को भी बदतमीजी करने का हक नहीं है, और यदि वह ऐसा करता है तो उसे सजा मिलनी चाहिए। खुशबू उन लोगों में शामिल हैं जिन्होंने पूर्व केंद्रीय मंत्री एमजे अकबर के खिलाफ #MeToo कैंपेन में पत्रकार प्रिया रमानी का समर्थन किया था।

पढ़ें लोकसभा चुनाव की विस्तृत कवरेज

खुशबू के समर्थन में आए कई लोग

खुशबू के समर्थन में आए कई लोग

खुशबू ने साउथ की कई फिल्मों में काम किया है। फिल्मों से राजनीति में कदम रखने वाली खुशबू लगभग 200 फिल्मों में काम चुकी हैं। खुशबू ने तमिल के साथ कई हिंदी फिल्मों में भी काम किया है. उन्होंने 'द बर्निंग ट्रेन' फिल्म में बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट काम किया था। इसके अलावा नसीब, लावारिस, कालिया, दर्द का रिश्ता, बेमिसाल में भी खुशबू ने अपनी एक्टिंग का हुनर दिखाया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+