कांग्रेस नेता जयराम बोले- INS Vikrant की कमिशनिंग में 22 साल लगे लेकिन पीएम मोदी पूरा श्रेय लेंगे
नई दिल्ली, 02 अगस्त: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को इंडियन नेवी को देश के सबसे पहले स्वदेशी युद्धपोत आईएनएस विक्रांत को हैंडओवर किया। विपक्षी पार्टी कांग्रेस ने इसे बड़ी उपलब्धि बताते हुए इसे सराहना की। इसके साथ ही कांग्रेस पार्टी के महासचित प्रभारी जयराम रमेश ने इसे लेकर पीएम मोदी पर निशाना साधा है।

इसे 22 साल पहले शुरू किया गया था लेकिन इसका श्रेय पीएम मोदी स्वयं ही लेंगे
Recommended Video
जयराम ने कहा भारत के प्रधानमंत्री शासन में निरंतरता को कभी नहीं मानते। आईएनएस विक्रांत का आज चालू होना एक बहुत बड़ी उपलब्धि है लेकिन इसे 22 साल पहले शुरू किया गया था लेकिन इसका श्रेय पीएम मोदी स्वयं ही लेंगे। उन्होंने कहा पहले वाजपेयी सरकार, फिर मनमोहन सरकार और फिर मोदी सरकार सबको इसका श्रेय मिलना चाहिए लेकिन पीएम मोदी केवल खुद ही इसका श्रेय लेंगे और कहेंगे कि जब मैं 2014 में सरकार में आया तब उसके बाद इसकी शुरूआत हुई है।
शासन में निरंतरता को प्रधानमंत्री ने उसे कभी स्वीकार नहीं किया
कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा शासन में निरंतरता होती है लेकिन हमारे प्रधानमंत्री ने उसे कभी स्वीकार नहीं किया। उन्होंने कहा आईएनएस विक्रांत को कमीशन करने में 20 से 22 वर्ष लगा है। इसकी शुरूआत 1999 में हुई और इसकी कमीशनिंग आज हुई।
2 साल लगे और इसका श्रेय सभी सरकारों को जाता है
जयराम ने कहा हम भारतीय नौसेना, इंजीनियरों, अधिकारियों और कर्मचारियों की सराहना करते हैं लेकिन यह कहना कि यह पूरी तरह से 2014 के बाद की उपलब्धि है, गलत है। 22 साल लगे और इसका श्रेय सभी सरकारों को जाता है।












Click it and Unblock the Notifications