जयराम रमेश ने साधा मोदी सरकार निशाना, ट्वीट के जरिए बताई टीकाकरण के दावों की 'हकीकत'

नई दिल्ली, मई 22: कोरोना वायरस को खत्म करने के लिए देशभर में अब तीसरे फेज का टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है, लेकिन कई राज्यों में वैक्सीन की कमी के कारण वैक्सीनेशन की रफ्तार धीमी पड़ रही है। वैक्सीन का होने के कारण सेंटर बंद पड़े हैं। ऐसे में पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने कोरोना टीकाकरण में आ रही बाधा पर चिंता जताते हुए मोदी सरकार पर ट्वीट के जरिए निशाना साधा है।

Recommended Video

      Covid Vaccination: P Chidambaram और Jairam Ramesh का Modi Governmnet पर हमला | वनइंडिया हिंदी
      modi jairam

      कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने ट्वीट करते हुए मोदी सरकार पर हमला बोलते हुए लिखा कि हमें वैक्सीन की जरूरत है, मगरमच्छ के आंसू की नहीं! इसके साथ ही उन्होंने वैक्सीनेशन पर केंद्र सरकार के दावों और हकीकत का फर्क भी बताया। उन्होंने लिखा कि मोदी सरकार ने जनवरी 2021 को दावा किया था कि जुलाई के अंत तक 30 करोड़ भारतीयों का पूरी तरह से टीकाकरण कर देगी, जिसकी हकीकत के बारे में बताते हुए उन्होंने लिखा कि 22 मई तक 4.1 करोड़ भारतीयों को दोनों खुराकें मिलीं है।

      वहीं उन्होंने बताया कि 21 मई को यह भी दावा किया गया था कि 2021 के अंत तक देश के सभी वयस्कों का वैक्सीनेशन कर दिया जाएगा, लेकिन हकीकत यह है कि 21 मई को एक दिन में मात्र 14 लाख लोगों को टीके लगाए जा सके। वहीं उन्होंने लास्ट में पीएम मोदी पर तंज कसते हुए कहा कि हमें वैक्सीन की जरूरत है, मगरमच्छ के आंसू की नहीं!

      आपको बता दें कि कल यानी शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में स्वास्थ्यकर्मियों और फ्रंटलाइन वर्कर्स को संबोधित करने के दौरान भावुक हो गए थे। उन्होंने कंपकंपाती आवाज में कहा था कि कोरोना वायरस ने हमारे कई अपनों को हमसे छीना है।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+