Karnataka में CM के ऐलान में देरी क्यों? कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने दिए BJP के दो उदाहरण

Karnataka: कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने बुधवार को बीजेपी पर तंज कसते हुए सभी विपक्षियों की बोलती बंद कर दी है। कहा कि यूपी और असम राज्य में बीजेपी को भी अपना सीएम चुनने में वक्त लगा था।

Karnataka Assembly Elections

कर्नाटक विधानसभा चुनाव (Karnataka Assembly Elections) में कांग्रेस ने जीत हासिल की। राज्य में कांग्रेस ने अपनी सरकार बना ली है। लेकिन, मुख्यमंत्री की कुर्सी पर किसे बैठाया जाए? इसका फैसला करने में कुछ देरी जरूर हुई। राज्य के नए सीएम सिद्धारमैया होंगे। वहीं, डीके शिवकुमार को डिप्टी सीएम का ऑफर मिला है। सीएम फेस पर हुई देरी को लेकर कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने बुधवार को बीजेपी का उदाहरण पेश किया।

जयराम रमेश ने कहा कि विशेष रूप से प्रधानमंत्री के लिए ढोल पीटने वालों की याद को ताजा करने के लिए... यूपी विधानसभा चुनाव, 2017 के नतीजे 11 मार्च को आए। योगी आदित्यनाथ 8 दिन बाद यानी 19 मार्च को मुख्यमंत्री बनाए गए। असम विधानसभा चुनाव, 2021 के नतीजे 3 मई को आए। हिमंत बिस्वा सरमा 7 दिन बाद यानी 10 मई को मुख्यमंत्री बने। ऐसे और भी कई उदाहरण हैं।

13 मई को आए नतीजे, 4 दिन बाद CM चुना

आपको बता दें कि बीती 10 मई को कर्नाटक में मतदान हुए थे। वहीं, 13 मई को नतीजे घोषित हुए। जिसमें कांग्रेस ने विजय हासिल की। हालांकि, कांग्रेस जल्दी मुख्यमंत्री पद के चेहरे के घोषणा नहीं कर सकी। चार दिन के गहन मंथन के बाद सिद्धारमैया को सीएम की कुर्सी देने का ऐलान किया। जबकि डीके शिवकुमार को डिप्टी सीएम को ऑफर दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+