कांग्रेस नेता गौरव पांथी का विवादित बयान, अटल बिहारी को बताया 'अंग्रेजों का मुखबिर', फिर डिलीट किया ट्वीट

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को कांग्रेस नेता गौरव पांधी ने अंग्रेजों का मुखबिर कहा था, भाजपा ने जब गौरव पांधी को घेरा तो उन्होंने ट्वीट डिलीट कर दिया।

atal bihari

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी ने आज भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत से पहले पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की समाधि स्थल पर पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। एक तरफ जहां राहुल गांधी ने अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि अर्पित की तो दूसरी तरफ कांग्रेस नेता गौरव पांधी का अटल बिहारी वाजपेयी को लेकर विवादित पोस्ट कांग्रेस के लिए मुसीबत बन गया है। दरअसल गौरव पांधी ने अटल बिहारी वाजपेयी के बारे में ट्वीट करके आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया था, उन्होंने अटल बिहारी वाजपेयी को अंग्रेजों का मुखबिर कहा था।

गौरव पांधी के इस ट्वीट पर भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस को घेरना शुरू किया तो गौरव पांधी ने अपने ट्वीट को डिलीट कर दिया। लेकिन गौरव पांधी के ट्वीट डिलीट किए जाने के बाद भी भाजपा नेता शहजाद पूनावाला खुश नहीं हैं। उन्होंने कहा कि गौरव पांधी ने ट्वीट को डिलीट कर दिया है, लेकिन यह पर्याप्त नहीं है। कांग्रेस को इस मसले पर अपनी राय सामने रखनी चाहिए और माफी मांगनी चाहिए, साथ ही बार-बार इस तरह की गलती करने वाले गौरव पांधी को बर्खास्त करना चाहिए, नहीं तो हम मानेंगे कि शब्द पांधी के, सोच गांधी की।

शहजाद पूनावाला ने कहा कि अभी-अभी पता चला है कि गौरव पांधी ने अटल जी पर किए ट्वीट को डिलीट कर दिया है। लेकिन केवल ट्वीट डिलीट करने से बात समाप्त नहीं होगी। अगर कांग्रेस पार्टी सच में वाजपेयी जी का सम्मान करती है, जैसा की राहुल गांधी ने समाधि पर जाकर दिखावा किया है तो कांग्रेस पार्टी को कार्रवाई सुनिश्चित करनी होगी, स्पष्ट तरीके से अपनी भूमिका रखनी होगी कि हम माफी मांगते हैं और गौरव पांधी के जो विचार हैं वह कांग्रेस पार्टी के नहीं है। यह संयोग नहीं है, पुराना प्रयोग है। सावरकर जी का अपमान, अंबेडकर जी का अपमान, पटेल का अपमान और अब अटल जी का अपमान। जो भी गांधी परिवार का नहीं होता है ये लोग उसका अपमान करते हैं, उनके लिए ये लोग आपत्ति करते हैं। पवन खेड़ा ने भी मोहम्मद अली जिन्ना के लिए अपना प्यार दिखाया।


Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+