कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह कोरोना संक्रमित, हुए Home quarantine

नई दिल्ली , 16 अप्रैल। देश में कोरोना वायरस का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है, क्या आम और क्या खास सभी इसके चपेट में हैं, अभी खबर आ रही है कि कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह कोरोना संक्रमित हो गए हैं, उन्होंने ट्विटर पर जानकारी दी है। उन्होंने ट्वीट किया है कि 'मेरी कोविड जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। फिलहाल अपने दिल्ली निवास पर क्वारंटीन में हूं, कृपया इस दौरान मेरे संपर्क में आए सभी लोग खुद को आइसोलेशन में रखकर अपनी सेहत से संबंधित सभी सतर्कता बरतें।'

Recommended Video

    Digvijay Singh, Surjewala, Harsimrat Kaur समेत ये नेता Corona Positive | वनइंडिया हिंदी
    कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह कोरोना संक्रमित

    मालूम हो कि दिग्विजय सिंह से पहले कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने ट्वीट करके बताया था कि उन्हें भी कोरोना हो गया है। उन्होंने भी ट्वीट किया था कि 'मैं आज सुबह कोविड-19 जांच के बाद पॉजिटिव पाया गया हूं। जो भी पिछले 5 दिनों के अंदर मेरे संपर्क में आए हैं, वो खुद को आइसोलेट कर लें और कोरोना जांच करवा, आवश्यक सावधानी बरतें।' गौरतलब है कि कोरोना की चपेट में कई राजनेता हैं, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ, सपा चीफ अखिलेश यादव और दिग्नज नेता हरसमिरत कौर भी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।

    कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह कोरोना संक्रमित

    आपको बता दें कि देश में कोरोना की स्थिति काफी भयावह हो गई है। शुक्रवार को स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक बीते 24 घंटों में देश में कोरोना के 2,17,353 नए केस सामने आए हैं, नए केसों के बाद देश में संक्रमितों की कुल संख्या 1,42,91,917 हो गई है तो वहीं 24 घंटे के अंदर कोरोना 1,185 लोगों ने दम तोड़ा है, जिसके बाद मौत का आंकड़ा 1,74,308 पहुंच गया है, तो वहीं देश में अब तक 11,72,23,509 लोगों को कोरोना का टीका लग चुका है।

    दिल्ली की हालत भी काफी खराब

    तो वहीं दिल्ली की हालत भी काफी खराब है, कोरोना के 17000 से अधिक नए पॉजिटिव केस सामने आए। दिल्‍ली में अब संक्रमित मरीजों का कुल आंकड़ा भी बढ़कर 7.67 लाख पहुंच गया है, बीते 24 घंटे में 104 मरीजों की मौत हुई है। इसी के साथ ही मृतकों की कुल संख्या 11,540 हो गई है, मामले की गंभीरता को देखते हुए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने राजधानी में वीकेंड कर्फ्यू का ऐलान किया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+