कांग्रेसी नेता ने मीडिया बुलाकर सेक्स सीडी कर दी वायरल
Recommended Video

रायपुर। गाजियाबाद से सीडी कांड में पत्रकार विनोद वर्मा की गिरफ्तारी के बाद कांग्रेसी नेता भूपेश बघेल ने अपने आवास पर इस मामले से जुड़ी एक प्रेस कांफ्रेंस की थी। जिसमें उन्होंने विनोद वर्मा की गिरफ्तारी का जमकर विरोध किया। इतना ही नहीं उन्होंने सेक्स सीडी पत्रकारों में बांट दी। आपको बता दें कि भूपेश ने विनोद वर्मा की गिरफ्तारी के बाद सुबह करीब 11 बजे अपने निवास पर मीडिया को बुलाकर सीडी बांटी और सवाल उठाया कि हमारे पास भी सीडी है तो क्या हम आरोपी हो गए? पीसीसी चीफ भूपेश बघेल ने कहा कि पूरे मामले की सीबीआई से जांच कराई जाए। कांग्रेस ने मंत्री के इस्तीफे की मांग करते हुए रविवार से पूरे राज्य में प्रदर्शन करने का एेलान किया है।

सेक्स सीडी 7-8 साल पुरानी होने का दावा
मंत्री राजेश मूणत की कथित सेक्स सीडी के 7 साल पुरानी बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि दिल्ली के एक होटल में रिकार्ड की गई थी। रायपुर में यह सीडी पिछले 4 महीने से वायरल हो रही थी।

हर सीडी में चार क्लिपिंग, हजार कॉपियां बनाईं दो दिन के अंदर
पुलिस का दावा है कि गाजियाबाद के लाजपत मार्केट में सुपरटोन डिजिटल शॉप में चर्चित सीडी की दो दिन में एक हजार कापियां बनवाई गईं थी। सीडी में 16-16 सेकेंड की तीन और 15 सेकेंड की एक क्लिपिंग है। पुलिस का दावा है कि विनोद के पास से 500 सीडी जब्त की गई हैं, जबकि विनोद का कहना है कि उनके पास केवल एक पेन ड्राइव ही मिला है।

ब्लैकमेल करने सीडी बनाने वाला दिल्ली से करता था फोन
भाजपा नेता और मूणत के करीबी माने जाने वाले प्रकाश बजाज का कहना है कि सीडी वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने वाले ने साफ-साफ बताया था कि सीडी दिल्ली के लाजपत मार्केट स्थित सुपरटोन डिजिटल शाॅप में कॉपी हो रही है। प्रकाश से यह भी कहा गया कि अगर सीडी बंटने से रोकना है तो दिल्ली में आकर मिले और मुंह मांगी कीमत अदा करें। पैसे कितना चाहिए, इसका खुलासा उसने नहीं किया था।












Click it and Unblock the Notifications