कांग्रेस नेता बीके हरिप्रसाद का विवादित बयान- कायर थे वीर सावरकर और एमएस गोलवलकर ब्रिटिश एजेंट
कांग्रेस नेता बीके हरिप्रसाद का विवादित बयान- कायर थे वीर सावरकर और एमएस गोलवलकर ब्रिटिश एजेंट

कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023 से पहले नेताओं की बयानबाजी का दौर शुरू हो चुका है। अब कांग्रेस नेता बीके हरिप्रसाद ने वीर सावरकर और माधव सदाशिव गोलवकर के खिलाफ विवादित बयान देकर राजनीतिक पारा बढ़ा दिया है। कांग्रेस नेता हरिप्रसाद ने वीर सावरकर को देश का सबसे बड़ा कायर बताया और कहा कि गोलवलकर ब्रिटिश एजेंट थे। वीर सावरकर और माधव सदाशिवराव गोलवलकर के खिलाफ कर्नाटक कांग्रेस नेता बीके हरिप्रसाद की टिप्पणी से राजनीतिक तापमान पारा बढ़ सकता है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) कांग्रेस नेता के इस बयान पर बवाल मचा सकती है।
पेंशन मांगने वाले सावरकर को हम और क्या कहें
कांग्रेस नेता ने कहा गोलवलकर ने स्वयं अपनी पुस्तक - बंच ऑफ़ थॉट्स में कहा है कि वे तिरंगा या भारतीय राज्य का सम्मान नहीं करते हैं। यह कोई नई बात नहीं है... दया याचिका लिखने वाले और ब्रिटिश पेंशन मांगने वाले सावरकर को हम और क्या कहें...।
पहले राहुल गांधी ने दिया था ये बयान
याद रहे हरिप्रसाद से पहले कांग्रेस के कई नेता स्वतंत्रता सेनानी वीर सावरकर पर हमले करते रहे हैं। नवंबर 2022 में, भारत जोड़ो यात्रा के दौरान सावरकर के खिलाफ कथित रूप से "अपमानजनक टिप्पणी" करने के लिए कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई थी।
राहुल गांधी ने महाराष्ट्र में मीडिया को संबोधित करते हुए कहा था
गांधी ने आरोप लगाया था कि वीर सावरकर ने आजादी से पहले अंग्रेजों को माफी के पत्र पर हस्ताक्षर करके एमके गांधी, जवाहरलाल नेहरू और सरदार पटेल को धोखा दिया था। उन्होंने आगे कहा था "वीर सावरकर ने डर के मारे अंग्रेजों को लिखे एक पत्र में कहा "सर, मैं आपके सबसे आज्ञाकारी सेवक बने रहने की विनती करता हूं और इस पर हस्ताक्षर किए। सावरकर ने अंग्रेजों की मदद की। उन्होंने महात्मा गांधी, जवाहरलाल नेहरू और सरदार पटेल जैसे नेताओं को हस्ताक्षर करके धोखा दिया।
Recommended Video
Uddhav Thackeray पर भारी पड़े Eknath Shinde | Shiv Sena पर चुनाव आयोग का बड़ा फैसला | वनइंडिया हिंदीकर्नाटक भाजपा अध्यक्ष ने दिया था ये विवादित बयान
गौरतलब है कि कर्नाटक भाजपा अध्यक्ष कर्नाटक भाजपा के अध्यक्ष नलिन कुमार कटील ने पहले कहा था कि यह चुनाव टीपू बनाम सावरकर के बारे में है। इसके बाद दूसरा बयान दिया था कि कर्नाटक का ये विधानसभा चुनाव टीपू के वंशजों को भगाना होगा और भगवान राम और हनुमान के भक्तों को वोट दें।













Click it and Unblock the Notifications