राजीव गांधी पर ट्वीट को लेकर अधीर रंजन चौधरी ने दर्ज कराई शिकायत, बोले- अकाउंट हैक किया गया
नई दिल्ली, 21 मई: भारत के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर शनिवार को कांग्रेस सांसद अधीर रंजन के ट्विटर अकाउंट से ट्वीट किया गया था। इसमें लिखा था, जब बड़ा पेड़ गिरता है तो धरती कांपती है। ये कथित तौर पर राजीव गांधी ने सिख दंगों के समय 1984 में कही थी। इसको लेकर अधीर रंजन ने कहा है कि उन्होंने ये ट्वीट नहीं किया बल्कि उनके अकाउंट को हैक कर ये लिखा गया था। जिसे उन्होंने बाद में डिलीट कर दिया।
Recommended Video

अधीर रंजन ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 31वीं पुण्यतिथि पर उनके अकाउंट से हुए ट्वीट से उनका कोई लेनादेना नहीं है। चौधरी ने कहा है कि उनका ट्विटर अकाउंट हैक किया गया था। उन्होंने इसको लेकर दिल्ली के साउथ एवेन्यू पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है और कार्रवाई की मांग की है।
अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि मैं पूरे विश्वास और दृढ़ता से कह रहा हूं कि मेरे नाम से किया गया ट्वीट मेरे खिलाफ एक दुर्भावनापूर्ण अभियान है। इसके पीछे मेरी और मेरी पार्टी की विरोधी ताकते हैं। जो ट्वीट मेरे नाम से हुआ मैं उसका खंडन करता हूं। मैं ऐसा करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने जा रहा हूं।












Click it and Unblock the Notifications