जायरा वसीम के बॉलीवुड छोड़ने पर कांग्रेस नेता सिंघवी ने कहा- हलाला जायज और एक्टिंग हराम, यूजर्स ने कही ये बात

नई दिल्ली। फिल्म 'दंगल' से बॉलीवुड में एंट्री करने वाली अभिनेत्री जायरा वसीम ने हाल ही में फिल्म इंडस्ट्री छोड़ने का ऐलान करके सभी को चौंका दिया। जायरा वसीम ने 'धर्म से दूर' होने की वजह से बॉलीवुड छोड़ने का तर्क दिया, जिसके बाद इस मुद्दे पर लगातार बहस जारी है। जायरा वसीम के बॉलीवुड छोड़ने के फैसले पर कांग्रेस के दिग्गज नेता अभिषेक मनु सिंघवी ने भी ट्वीट किया है। उन्होंने इस ट्वीट में जायरा वसीम के फैसले पर एक तरह से सवाल खड़ा किया है। वहीं दिग्गज कांग्रेस नेता के ट्वीट पर यूजर्स ने भी अलग-अलग तरीके से अपनी प्रतिक्रियाएं दी हैं।

सिंघवी ने लिखा- '...क्या ऐसे तरक्की करेगा हिंदुस्तान का मुसलमान?'

सिंघवी ने लिखा- '...क्या ऐसे तरक्की करेगा हिंदुस्तान का मुसलमान?'

जायरा वसीम को लेकर मंगलवार देर रात में किए गए एक ट्वीट में कांग्रेस नेता अभिषेक मनु सिंघवी ने लिखा, "हलाला जायज और एक्टिंग हराम, क्या ऐसे तरक्की करेगा हिंदुस्तान का मुसलमान? #ZairaWasim" उनके इस ट्वीट पर कई यूजर्स ने कमेंट भी किए हैं। एक यूजर ने लिखा, "ये क्या है? अकाउंट हैक हुआ है क्या?" एक अन्य यूजर ने पूछा, "पार्टी चेंज करने वाले हैं क्या।" वहीं कुछ यूजर्स ने उनके ट्वीट पर सवाल भी खड़े किए हैं।

कांग्रेस नेता ट्वीट पर यूजर ने कहा- पार्टी चेंज करने वाले हैं क्या?

अभिषेक मनु सिंघवी ने इस ट्वीट के बाद बुधवार सुबह में भी जायरा वसीम को लेकर एक और ट्वीट किया। इस ट्वीट में उन्होंने जायरा वसीम के लिए गए फैसले पर टिप्पणी की है। सिंघवी ने लिखा, "अगर जायरा वसीम के इस तर्क को उदारतापूर्वक अपना लिया जाता है, तो भारत के गौरव आमिर खान, शाहरूख खान, सलमान खान, एआर रहमान, जावेद अख्तर जैसे कई अन्य लोग हैं उनका क्या।"

जायरा वसीम के अचानक बॉलीवुड छोड़ने पर उठे सवाल

जायरा वसीम के अचानक बॉलीवुड छोड़ने पर उठे सवाल

बता दें कि जायरा वसीम ने रविवार 30 जून को फिल्म इंडस्ट्री छोड़ने का फैसला किया था। जायरा वसीम ने सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए एक्टिंग छोड़ने का ऐलान किया था। उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा था, "उन्हें लगता है कि वो 'एक्टिंग के कारण अल्लाह' से दूर हो रही हैं।" जायरा ने फेसबुक, ट्विटर और इंस्‍टाग्राम पर लंबा बयान शेयर करते हुए अपनी बात रखी। जायरा ने लिखा था, "5 साल पहले मैंने बॉलीवुड में आने का फैसला लिया था और उसके बाद मेरी जिंदगी पूरी तरह बदल गई, ये यात्रा मेरे लिए आसान नहीं रही है, मैं लगातार 5 साल से लड़ रही हूं लेकिन अब हिम्मत नहीं है इसलिए मैं बॉलीवुड से अपना नाता हमेशा के ल‍िए तोड़ रही हूं।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+