कर्नाटक का नाटक : सरकार बचाने के लिए बागी विधायकों को दिया गया मंत्री पद का ऑफर लेकिन...

बेंगलुरु। कर्नाटक में सियासी संकट गहराता जा रहा है, राज्य की कांग्रेस-जेडीएस गठबंधन की सरकार में से 13 विधायक इस्तीफा दे चुके हैं, जिन्हें मनाने की कोशिश लगातार जारी है, मीडिया में जारी खबरों के मुताबिक इस्तीफा देने वाले कई विधायकों को मंत्री पद देने का वादा किया जा रहा है। इसके अलावा यह भी कहा जा रहा है कि इनके क्षेत्र को विशेष फंड भी दिया जाएगा। हालांकि, कांग्रेस के 10 और जेडीएस के तीन विधायकों ने इस ऑफर को ठुकरा दिया है।

कुमारस्वामी सरकार के गिरने का खतरा

कुमारस्वामी सरकार के गिरने का खतरा

इन विधायकों के इस्तीफे के कारण एचडी कुमारस्वामी सरकार के गिरने का खतरा बढ़ गया है, खास बात ये है कि बागी विधायकों ने कहा है कि अगर सिद्धारमैया सीएम बनते हैं तो वे अपना इस्तीफा वापस ले सकते हैं।

कांग्रेस नेता सिद्धारमैया ने दिया बड़ा बयान

कांग्रेस नेता सिद्धारमैया ने दिया बड़ा बयान

रविवार को बेंगलुरु में कांग्रेस नेता सिद्धारमैया ने कहा था मैं 5-6 विधायकों के संपर्क में हूं। मैं सभी बातें आपको नहीं बता सकता हूं। पार्टी के प्रति हर कोई निष्ठावान है।यह किसी व्यक्ति का मेरे प्रति वफादार होने का सवाल नहीं है। हर किसी को पार्टी के प्रति वफादार रहने की उम्मीद है।कर्नाटक में राजनीतिक संकट पर कांग्रेस नेता सिद्धारमैया ने कहा कि यह स्पष्ट रूप से दर्शाता है कि इन सभी दोषों के पीछे भाजपा है।

सब कुछ सिद्धारमैया का ही किया धरा-बीजेपी

सब कुछ सिद्धारमैया का ही किया धरा-बीजेपी

तो वहीं बीजेपी ने कहा है कि यह सब कुछ सिद्धारमैया का ही किया धरा है, केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा, 'कांग्रेस पार्टी एचडी कुमारस्वामी की सरकार को बाहर करने की कोशिश में है। यह कांग्रेस का गेमप्लान है कि एचडी देवगौड़ा और उनके परिवार को सत्ता से बाहर किया जाए। इसके लिए सिद्धारमैया जिम्मेदार हैं और कई अन्य सीनियर कांग्रेस भी इसमें शामिल हैं।'

क्या है सरकार बनाने का गणित

कर्नाटक की 225 सदस्यीय विधानसभा में गठबंधन सरकार के पक्ष में 118 विधायक थे, यह संख्या बहुमत के लिए जरूरी 113 से पांच ज्यादा थी, इसमें कांग्रेस के 79 विधायक (विधानसभा अध्यक्ष सहित), जेडीएस के 37 और तीन अन्य विधायक शामिल रहे हैं, तीन अन्य विधायकों में एक बहुजन समाज पार्टी (बसपा) से, एक कर्नाटक प्रग्न्यवंथा जनता पार्टी (केपीजेपी) से और एक निर्दलीय विधायक है, विपक्षी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पास 105 विधायक हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+