UP से दो पूर्व मंत्री समेत 11 कांग्रेस नेताओं को पार्टी ने भेजा कारण बताओ नोटिस, ये है वजह

नई दिल्ली। कांग्रेस पार्टी ने अपने 11 नेताओं को कारण बताओ नोटिस भेजा है। पार्टी की अनुशासन समिति ने पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्त होने पर इन 11 नेताओं को कारण नोटिस बताओ नोटिस भेजा है। इन 11 नेताओं में दो पूर्व मंत्री भी शामिल है।

Recommended Video

    Uttar Pradesh के इन 11 Congress Leaders की खैर नहीं, इस मामले में भेजा गया Notice | वनइंडिया हिंदी
     Congress issues show cause notices to 11 state party leaders for indulging in anti-party activities.

    आपको बता दें कि अनुशासन समिति ने नोटिस पर जवाब देने के लिए 24 घंटे का समय दिया है। जिन 11 नेताओं को पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में नोटिस भेजा गया है, उनमें एक पूर्व सांसद संतोष सिंह और 2 पूर्व मंत्रियों के अलावा 5 पूर्व विधायक भी शामिल हैं। पार्टी ने इन नेताओं पर कांग्रेस के फैसले पर अनावश्यक और सार्वजनिक तौर पर विरोध जताने और पार्टी की छवि को धूमिल करने का आरोप लगाया गया है।

    इस लिस्ट में संतोष सिंह, सिराज मेंहदी, रामकृष्ण द्विवेदी, सत्यदेव त्रिपाठी, राजेंद्र सिंह सोलंकी, भूधर नारायण मिश्रा, हाफिज मो. उमर, विनोद चौधरी, नेक चंद्र पांडेय, स्वयं प्रकाश गोस्वामी और संजीव सिंह के नाम शामिल है।

    इस पत्र में लिखा गया है कि समाचार पत्रों के जरिए पार्टी को जानकारी मिली है कि आप लोगों द्वारा विगत कुछ समय से उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी से संबंधित अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्णयों पर अनवरत, अनावश्यक रूप से सार्वजनिक तौर पर बैठक करके विरोध किया जा रहा है। जिससे पार्टी की छवि को नुकसान पहुंचा है। पार्टी ने कहा है कि इन लोगों का ये कृत्य अनुशासनहीनता की परिधि में आते हैं। पार्टी नेताओं को 24 घंटे में जवाब देने को कहा गया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+