यूपी में दलितों को रिझाने के लिए कांग्रेस का मेगा प्लान
दलितों को रिझाने के लिए कांग्रेस शुरु करेगी मेगा प्लान, दलित सम्मेलन के बाद 85 आरक्षित विधानसभा सीटों में जाएंगी 85 टीमें
लखनऊ। यूपी के चुनावों में कांग्रेस मुस्लिम और ब्राम्हणों के वोटों के बाद अब दलित वोटर को रिझाने की शुरुआत करने जा रही है। इसके लिए कांग्रेस आज दलित सम्मेलन करने जा रही है।

मुरादाबाद की रैली में मोदी के 5 शानदार डॉयलॉग
राहुल गांधी का संदेश पहुंचाएंगे
कांग्रेस ने तमाम आरक्षित सीटों को साधने के लिए 85 टीम बनाई है जो इस दलित सम्मेलन के बाद इन विधानसभा सीटों का दौरा करेगी। कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह का कहना है कि इस दलित सम्मेलन के जरिए वह राहुल गांधी के संदेश को लोगों तो पहुंचाएंगे।
मोदी सरकार की नीतियों के खिलाफ चलेगा अभियान
जो 85 टीमें बनाई गई हैं वह तमाम विधानसभा क्षेत्र में जाकर गांवों तक लोगों से संपर्क स्थापित करेगी और लोगों तक कांग्रेस के चुनावी वायदों तक लोगों को पहुंचाएगी, इसके साथ ही केंद्र की मोदी सरकार की गलत नीतियों के बारे में भी लोगों को बताया जाएगा।
राहुल गांधी ने खुद तैयार की रणनीति
सूत्रों की मानें तो इस दलित समीकरण का खाका खुद कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने किया है। यह टीम लोगों को भाजपा की दलित विरोधी नीतियों व दलितों पर हुए हमले को बताएगी।
दलितों को विशेष आरक्षण का वायदा
कांग्रेस पहले ही इस बात का ऐलान कर चुकी है कि अगर वह सत्ता में आई तो 27 फीसदी ओबीसी कोटा में पिछड़ा वर्ग के लोगों को विशेष कोटा देगी। कांग्रेस के यूपी प्रभारी गुलाम नबी आजाद ने इस वायदे को पार्टी के घोषणा पत्र में शामिल किया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications