Rajya Sabaha Election: कांग्रेस के इन दिग्गजों को भारी पड़े 'बगावती तेवर', राहुल-प्रियंका के करीबियों को जगह
नई दिल्ली, 30 मई। कांग्रेस ने आगामी राज्यसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में कई दिग्गज कांग्रेसी नेताओं का नाम शामिल नहीं है जिसके बाद पार्टी के भीतर से इसको लेकर आवाज उठने लगी है। पार्टी ने अपने दो वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद और आनंद शर्मा को टिकट नहीं दिया है, जिसको लेकर काफी चर्चा हो रही है। अहम बात यह है कि दोनों ही नेता जी-23 के सदस्य थे। जी-23 वही गुट है जिसने कांग्रेस पार्टी के भीतर नेतृत्व परिवर्तन की बात कही थी। हालांकि पार्टी ने गुलाम नबी आजाद और आनंद शर्मा को टिकट नहीं दिया है लेकिन जी-23 के दो अन्य सदस्य मुकुल वासनिक और विवेक तनखा को पार्टी ने टिकट दिया है।
Recommended Video

10 सदस्यों के नाम जारी
राज्यसभा के लिए कांग्रेस पार्टी ने 10 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की है। इसमे पार्टी ने राजस्थान, छत्तीसगढ़ के कोटे से उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया है। दोनों ही राज्यों में कांग्रेस पार्टी की सरकार है। अहम बात यह है कि राजस्थान और छत्तीसगढ़ से जिन उम्मीदवारों के नाम राज्यसभा के लिए जारी किए गए हैं वो सभी बाहरी हैं। कांग्रेस पार्टी में आंतरिक सुधार और समग्र नेतृत्व की वकालत करने वाले आनंद शर्मा और गुलाम नबी आजाद दोनों को ही पार्टी ने नजरअंदाज किया है। लेकिन मुकुल वासनिक को पार्टी ने राजस्थान और विवेक तनखा को मध्य प्रदेश से राज्यसभा भेजने का फैसला लिया है। पार्टी ने राजीव शुक्ला, रणजीत रंजन, अजय माकन, जयराम रमेश, विवेक तन्खा, इमरान प्रतापगढ़ी, रणदीप सिंह सुरजेवाला, मुकुल वासनिक, प्रमोद तिवारी, पी चिदंबरम को राज्यसभा का टिकट दिया है।
आनंद शर्मा, गुलाम नबी आजाद मार्गदर्शन मंडल में
हालांकि आनंद शर्मा और गुलाम नबी आजाद को राज्यसभा का टिकट नहीं दिया गया है लेकिन दोनों को पॉलिटिकल एडवॉयजरी ग्रुप का सदस्य बनाया गया है, जोकि सोनिया गांधी को समय-समय पर अपने सुझाव देते रहेंगे। गौर करने वाली बात है कि पार्टी के सबसे तेज तर्रार नेता कपिल सिब्बल ने हाल ही में कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया और उन्होंने निर्दलीय राज्यसभा की सदस्यता के लिए अपना नामांकन दायर किया, उन्हें समाजवादी पार्टी अपना समर्थन दे रही है।
जयराम रमेश, पी चिदंबरम को मिला टिकट
पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम को पार्टी ने तमिलनाडु से और जयराम रमेश को कर्नाटक से राज्यसभा भेजने का फैसला लिया है। इससे पहले चिदंबरम महाराष्ट्र से राज्यसभा गए थे। अधिकतर नेता जिन्हें पार्टी ने राज्यसभा भेजने का फैसला लिया है उनकी राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के साथ करीबी है। पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला को भी पार्टी ने राजस्थान से और अजय माकन को हरियाणा से राज्यसभा भेजने का फैसला लिया है। दोनों ही नेता राहुल गांधी के साथ अपनी करीबी के लिए जाने जाते हैं।
यूपी के तीन नेता राज्यसभा जाएंगे
उत्तर प्रदेश से पार्टी के वरिष्ठ नेता राजीव शुक्ला, इमरान प्रतापगढ़ी, प्रमोद तिवारी भी राहुल गांधी के करीबी हैं और उन्हें भी पार्टी ने राज्यसभा भेजने का फैसला लिया है। राजीव शुक्ला को छत्तीसगढ़, इमरान प्रतापगढ़ी को महाराष्ट्र और प्रमोद तिवारी को राजस्थान से राज्यसभा भेजा जाएगा। बता दें कि प्रमोद तिवारी की बेटी अराधना मिश्रा उत्तर प्रदेश से कांग्रेस विधायक हैं। पूर्व लोकसभा सदस्य रंजीत रंजन को दूसरी बार पार्टी ने छत्तीसगढ़ से राज्यसभा का उम्मीदवार बनाया है।
-
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार -
Who is Aryaman Birla Wife: RCB के नए चेयरमैन आर्यमन बिड़ला की पत्नी कौन है? Virat Kohli की टीम के बने बॉस












Click it and Unblock the Notifications