'मोदी को प्रमोट करने के लिए डिजाइन किए गए हैं एग्जिट पोल'

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव संपन्न होने के बाद जिस तरह से तमाम एग्जिट पोल के नतीजे सामने आए और इसमे एक बार फिर से एनडीए सरकार को पूर्ण बहुमत दिया गया है, उसपर कांग्रेस ने तीखा हमला किया है। कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी ने कहा कि ऐसा लगता है कि ये एग्जिट पोल इस तरह से बनाए गए हैं ताकि मोदी सरकार को प्रोत्साहन मिले। वहीं इन एग्जिट पोल के बारे में भाजपा का कहना है कि एग्जिट पोल के नतीजे देश की जनता के मूड को दर्शा रहे हैं। जो देश की जनता ने पहले ही साफ कर दिया था, उसे ही ये एग्जिट पोल दिखा रहे हैं।

rahul

प्रमोद तिवारी ने कहा कि हमे नहीं पता है कि ये एग्जिट पोल के नंबर कहां से आते हैं। हमने चुनाव के दौरान बहुत यात्रा की, जमीनी हकीकत बिल्कुल अलग है। हमे 23 मई को आने वाले वास्तविक नतीजों पर भरोसा करना चाहिए, क्योंकि इससे पहले भी एग्जिट पोल कई बार काफी गलत साबित हुए हैं। वहीं उत्तर प्रदेश भाजपा प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी का कहना है कि लोगों की राय को ही एग्जिट पोल दिखा रहे हैं। कांग्रेस को यह समझना चाहिए उनका राफेल का मुद्दा विफल हो गया। पिछली बार की तुलना में भाजपा इस बार कहीं बेहतर काम करेगी।

वहीं सपा प्रवक्ता जूही सिंह का कहना है कि हमे पता है कि ए्ग्जिट पोल सही नतीजे नहीं दिखा रहा है, इसके खुद के आंकड़ो में विरोधाभास है। हम जानते हैं कि सपा-बसपा गठबंधन ने काफी अच्छा किया है, 23 मई को आने वाले चुनाव के नतीजों से इनकार नहीं कर सकता है। गौरतलब है कि रविवार शाम को मतदान खत्म होने के बाद टीवी चैनलों ने एग्जिट पोल जारी किए। टाइम्स नाउ-VMR, सी वोटर, जन की बात, एबीपी, इंडिया टुडे, न्यूज नेशन ज्यादातर ने या तो एनडीए के आसानी से सरकार बना लेने की बात कही है या फिर बहुमत के करीब ही रहने के दावा किया है। कई एग्जिट पोल में एनडीए के 300 से ज्यादा सीटें हासिल करने की बात कही गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+