क्विक अलर्ट के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
For Daily Alerts
Oneindia App Download

अधीर रंजन चौधरी बोले- राहुल गांधी प्राकृतिक नेता हैं, उन्हें किसी पद की जरूरत नहीं

Google Oneindia News

नई दिल्ली, 23 सितंबर। कांग्रेस में लंबे समय के बाद पार्टी के अध्यक्ष पद को लेकर चुनाव होने जा रहा है। ऐसे में कांग्रेस पार्टी अध्यक्ष पद के चुनाव को लोकतांत्रिक बताते हुए भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साध रही है और कह रही है कि कांग्रेस के भीतर लोकतंत्र है। पार्टी के सांसद अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि राहुल गांधी कह चुके हैं कि वह कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष नहीं बनेंगे। दरअसल जिस तरह से राहुल गांधी ने खुद को अध्यक्ष पद से अलग किया है उसके बाद से पार्टी के भीतर अध्यक्ष पद का चुनाव काफी दिलचस्प हो गया है। पार्टी के कई वरिष्ठ नेता इस पद के दावेदार बताए जा रहे हैं। लेकिन इस रेस में सबसे आगे अशोक गहलोत और शशि थरूर का नाम चल रहा है।

Rahul gandhi

इसे भी पढ़ें- कर्नाटक: PayCM पोस्टर विवाद में कांग्रेस नेता को हिरासत में लिया गयाइसे भी पढ़ें- कर्नाटक: PayCM पोस्टर विवाद में कांग्रेस नेता को हिरासत में लिया गया

अधीर रंजन ने कहा कि अब भाजपा को गांधी परिवार को नीचा दिखाना बंद कर देना चाहिए। कांग्रेस के भीतर लोकतंत्र है और पार्टी के भीतर अध्यक्ष पद के लिए चुनाव होंगे। उन्होंने भाजपा पर सवाल खड़ा करते हुए कहा क्या उनकी पार्टी में अध्यक्ष पद का चुनाव हुआ। उनका अध्यक्ष नागपुर में तय होता है। अधीर रंजन ने कहा कि राहुल गांधी प्राकृतिक नेता हैं। उन्हें किसी पद की जरूरत नहीं है।

गौर करने वाली बात है कि राहुल गांधी ने स्पष्ट कर दिया है कि कांग्रेस का अगला अध्यक्ष गांधी परिवार से नहीं होगा। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा है कि हम एक व्यक्ति, एक पद के सिद्धांत पर अडिग हैं। राहुल गांधी के इस बयान के बाद राजस्थान कांग्रेस में हलचल तेज हो गई है। एक तरफ जहां मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पार्टी के अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ने जा रहे हैं तो दूसरी तरफ माना जा रहा है कि वह जल्द ही मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे देंगे और सचिन पायलट प्रदेश के अगले मुख्यमंत्री बन सकते हैं। देखने वाली बात यह है कि क्या अशोक गहलोत पार्टी के अध्यक्ष बनते हैं या फिर शशि थरूर समेत पार्टी के दूसरे वरिष्ठ नेता इस कुर्सी पर अपनी दावेदारी ठोकते हैं।

Comments
English summary
Congress hits back at BJP says Rahul Gandhi is a natural leader BJP should stop belittle Gandhi family.
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X