गुजरात चुनाव रिजल्‍ट 2017: जानिए कांग्रेस के उन दिग्‍गज नेताओं को जिन्‍हें मिली बुरी हार

नई दिल्‍ली। गुजरात की सियासी जंग में बीजेपी के जीत का आधार नरेंद्र मोदी के नाम रहा। बीजेपी ने गुजरात में एक बार फिर अपनी बादशाहत को कायम रखा है। लेकिन कांग्रेस ने पिछले चुनाव की तुलना में बढ़त जरूर हासिल की है। परिणाम लगभग लगभग साफ हो चुका है। भारतीय जनता पार्टी को 99 और कांग्रेस को 80 सीटें मिली हैं। चर्चा करने वाली बात ये है कि गुजरात में कांग्रेस चुनाव तो हारी ही है, पार्टी का शीर्ष नेतृत्व भी धराशायी हो गया है। कांग्रेस की ओर से सीएम कैंडिडेट की दौड़ में शामिल शक्ति सिंह गोहिल चुनाव हार गये हैं। इसके अलावा गुजरात कांग्रेस के बड़े नेता अर्जुन मोढवाडिया भी अपनी सीट गंवा बैठे हैं। तो विस्‍तार से जानिए कांग्रेस के कौन-कौन से दिग्‍गज नेताओं को हार का सामना करना पड़ा है।

शक्ति सिंह गोहिल

शक्ति सिंह गोहिल

गुजरात में कांग्रेस की ओर से मुख्यमंत्री पद की रेस में माने जा रहे वरिष्ठ नेता शक्ति सिंह गोहिल को हार का सामना करना पड़ा है। बीजेपी के परंपरागत गढ़ मांडवी विधानसभा क्षेत्र में सेंध लगाने के लिए कांग्रेस ने इस दिग्गज नेता का सहारा लिया था। बीजेपी के विरेंद्र सिंह को यहां करीब 79 हजार वोट मिले हैं। जबकि शक्ति सिंह गोहिल को 70 हजार वोट ही मिल पाए। आपको बता दें कि साल 2012 में भी शक्ति सिंह गोहिला को भावनगर सीट से हार का सामना करना पड़ा था। यहां वो भाजपा के पुरुषोत्‍तम सोलंकी के खिलाफ चुनाव लड़े थे।

इंद्रनील राजगुरु

इंद्रनील राजगुरु

कांग्रेस के दिग्‍गज नेता और अमीर प्रत्‍याशियों में शामिल इंद्रनील राजगुरु को हार का सामना करना पड़ा है। वो राजकोट वेस्‍ट से चुनाव लड़ रहे थे। इस सीट से गुजरात के मुख्‍यमंत्री विजय रूपाणी को जीत हासिल हुई है। राजगुरू को 20000 वोटों से हार का सामना करना पड़ा है। आपको बता दें कि इंद्रनील राजगुरू ने अपने चुनावी हलफनामे में कुल 141 करोड़ रुपये की संपत्ति का खुलासा किया था। जबकि सीएम रुपाणी ने 7.4 करोड़ रुपये की संपत्ति का विवरण सौंपा था। इंद्रनील राजगुरु राजकोट कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता हैं। राज्य के अमीर विधायकों में उनका नाम शामिल किया है।

अर्जुन मोढवाडिया

अर्जुन मोढवाडिया

गुजरात के बड़े कांग्रेस नेता अर्जुन मोढवाडिया चुनाव हार गए हैं। पोरबंदर सीट पर कांग्रेस के उम्मीदवार और राज्य के बड़े नेता अर्जुन मोढवाडिया को बीजेपी उम्मीदवार बाबूभाई बोखिरिया ने हराया है। मोढवाड़िया करीब 2000 वोटों से हारे हैं। यहां बीजेपी के बाबूभाई बोखिरिया को 72430 वोट और अर्जुन मोढवाडिया को 70575 वोट मिले हैं। पहले चरण की वोटिंग के दौरान अर्जुन मोढवाडिया ने पोरबंदर में ईवीएम से ब्लूटूथ कनेक्ट करके बाहर से मशीन से छेड़छाड़ होने का आरोप लगाया था। इसके बाद चुनाव आयोग ने जांच के बाद इस आरोप को खारिज कर दिया था। मोढवाडिया ने ब्लूटूथ से ईवीएम को कनेक्ट करने का आरोप मोबाइल में मिल रहे सिग्नल के आधार पर लगाया था।

सिद्धार्थ चिमनभाई पटेल

सिद्धार्थ चिमनभाई पटेल

गुजरात कांग्रेस एक अन्य कद्दावर नेता और पूर्व सीएम चिमनभाई पटेल के बेटे सिद्धार्थ पटेल भी अपने विधानसभा क्षेत्र से चुनाव हार गये हैं। सिद्धार्थ पटेल दाभाई सीट से चुनाव लड़ रहे थे। उन्हें बीजेपी के शैलेष भाई मेहता ने शिकस्त दी है। गुजरात में बीजेपी ने लगातार छठी बार जीत हासिल की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+