कांग्रेस को अब इंजेक्शन देकर भी नहीं बचाया जा सकता, बोले ओवैसी
नई दिल्ली। एआईएमआईएम नेता असदुद्दीन ओवैसी ने कांग्रेस कटाक्ष करते हुए कहा है कि कांग्रेस पार्टी का अब पूरी तरह से सफाया हो चुका है। उन्होंने कहा है कि कांग्रेस पार्टी का पूरी तरह से सफाया हो चुका है। अब उसे 'कैल्शियम का इंजेक्शन' देकर भी नहीं बचाया जा सकता है। अवैसी ने एक सभा को संबोधित करने के दौरान कहा कि कांग्रेस पहले ही हिम्मत हार चुकी है और कोई चुनाव को लेकर गंभीर नहीं है।

ओवैसी ने कहा कि हरियाणा और महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस उस तरह से गंभीर नहीं है, जैसा उसे होना चाहिए। ओवैसी ने दावा किया कि कांग्रेस नेतृत्व महाराष्ट्र और हरियाणा के महत्वपूर्ण चुनावों को नजरअंदाज कर रहा है।
ओवैसी ने कहा कि देश के राजनीतिक नक्शे से कांग्रेस का सफाया हो चुका है। पार्टी की हालात ठीक नहीं है और अब उसे 'कैल्शियम का इंजेक्शन' देकर भी जिंदा नहीं किया जा सकता है। आपको बता दें कि इससे पहले ओवैसी ने कहा था कि मौजूदा गोडसे गांधी के हिन्दुस्तान को खत्म कर रहे हैं। औरंगाबाद में एक सभा को संबोधित करते हुए ओवैसी ने कहा कि नाथूराम गोडसे ने तो गांधी को गोली मारी थी, मगर मौजूदा गोडसे गांधी के हिन्दुस्तान को खत्म कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications