RSS ने किया राहुल पर हमला, कहा पटेल पर बोलने से पहले इतिहास ठीक से पढ़ें

उन्होंने सरदार पटेल और महात्मा गांधी की विचारधारा को तिलांजलि दे दी है। राहुल ने कहा है कि महात्मा गांधी की हत्या के बाद पटेल ने आरएसएस को प्रतिबंधित कर दिया था। राहुल की इस टिप्पणी पर माधव ने कहा कि प्रतिबंध आठ महीनों बाद हटा लिया गया था। माधव ने कहा कि पटेल ने आरएसएस को प्रतिबंधित नहीं किया था, बल्कि आठ महीने बाद यह कहते हुए प्रतिबंध हटा लिया था कि महात्मा गांधी की हत्या से आरएसएस का कुछ लेना-देना नहीं था।
राहुल ने गुजरात के बारदोली में एक रैली को संबोधित करते हुए आरएसएस पर परोक्ष हमला किया और कहा कि एक जहरीली मानसिकता ने महात्मा गांधी की हत्या कर दी। पटेल ने 1928 में बारदोली में तत्कालीन ब्रिटिश हुकूमत के खिलाफ एक विशाल सविनय अवज्ञा आंदोलन का नेतृत्व किया था।












Click it and Unblock the Notifications