'कांग्रेस आलाकमान CM पद की जिम्मेदारी देता है तो मैं पूरा करूंगा', कर्नाटक में सरकार गठन पर बोले जी परमेश्वर

G Parameshwara: कर्नाटक में सरकार गठन को लेकर पेंच फंसते जा रहे हैं। दो चेहरे के बीच अब तीसरे चेहरे सामने आ गए हैं। सिद्दारमैया और डीके शिवकुमार के बीच जी परमेश्वर ने बड़ा बयान दिया है।

कांग्रेस CM पद की जिम्मेदारी देता है तो मैं पूरा करूंगा: जी परमेश्वर
Photo Credit:

G Parameshwara: कर्नाटक में सीएम को लेकर टेंशन खत्म नहीं हुई कि एक चेहरे और सामने आ गए। इससे पहले सिद्दारमैया और डीके शिवकुमार दो चेहरे थे, अब डॉ. जी परमेश्वर के रूप में नया चेहरा सामने आया है। अब तीन चेहरे में से कांग्रेस पार्टी को मुख्यमंत्री का चुनाव करना होगा। वहीं, इस बीच जी परमेश्वर ने बड़ा बयान दिया है।

जी परमेश्वर ने मंगलवार शाम को कहा कि अगर कांग्रेस आलाकमान मुझे सीएम पद की जिम्मेदारी देता है तो मैं उसे जरूर पूरा करूंगा। वे मेरे और मेरे काम के बारे में सब कुछ जानते हैं। मैं लॉबिंग नहीं करना चाहता। बता दें कि जी परमेश्वर, कर्नाटक के डिप्टी सीएम रह चुके हैं।

वहीं, शनिवार को चुनाव जीतने के बाद अभी तक सीएम की घोषणा नहीं हुई है। कांग्रेस के साथ-साथ पार्टी कार्यकर्ताओं की भी टेंशन बढ़ रही है कि कर्नाटक का अगला सीएम कौन होगा। सिद्दारमैया और डीके शिवकुमार के अलावा जी परमेश्वर को समर्थकों ने सीएम बनाए जाने की आवज बुलंद कर रहे हैं। जी परमेश्वर के सीएम पद के लिए नामित करने की मांग के साथ कर्नाटक में धरना दिया जा रहा है।

इस बीच जी परमेश्वर ने भी अपनी मंशा जाहिर कर दी है। उन्होंने कहा कि अगर कांग्रेस हाईकमान मुझे सीएम पद की जिम्मेदारी देते हैं तो इसको मैं जरूर पूरा करूंगा। साथ ही उन्होंने कहा कि वे मुझे और मेरे काम को जानते हैं।

Recommended Video

    Karnataka Election जीतने के बाद America जाएंगे Rahul Gandhi, ये है उनका कार्यक्रम | वनइंडिया हिंदी

    सोमवार को ही सीएम की घोषणा होनी थी लेकिन अब कल होने की संभावन है। कांग्रेस ने राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे पर सीएम का फैसला छोड़ा है। मल्लिकार्जुन खड़गे सोनिया गांधी और राहुल गांधी से सलाह मशविरा करके कल सीएम की घोषणा कर सकते हैं।

    यह भी पढ़ें- दिल्‍ली में खड़गे से डीके शिवकुमार बोले- मुझे कर्नाटक का सीएम बनाएं, नहीं तो मैं केवल विधायक ही ठीक हूं- सूत्र

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+