#Karnataka: कांग्रेस के जी परमेश्वर बनेंगे डिप्टी सीएम, केआर रमेश कुमार होंगे विधानसभा अध्यक्ष

बेंगलुरू। एचडी कुमारस्वामी के कल शपथ लेने के बाद कर्नाटक में कांग्रेस-जेडीएस गठबंध की सरकार बन जाएगी। इस बीच खबर है कि कांग्रेस के जी परमेश्वर को कर्नाटक का उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। वहीं, कांग्रेस के ही केआर रमेश कुमार कर्नाटक विधानसभा का स्पीकर होंगे। बुधवार को एचडी कुमारस्वामी की ताजपोशी होनी है।

#Karnataka: कांग्रेस के जी परमेश्वर होंगे डिप्टी सीएम

परमेश्वर कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस कमेटी (केपीसीसी) है, जो अब डिप्टी सीएम के रूप में गठबंधन की सरकार में नई जिम्मेदारी संभालेंगे। सरकार में पद के बंटवारे को लेकर पिछले दो दिनों से कांग्रेस और जेडी(एस) के बीच मीटिंग चल रही थी। कर्नाटक में आईसीसी जनरल सेक्रेटरी केसी वेणुगोपाल ने कहा कि कुल 34 मंत्रियों में से 22 मंत्री कांग्रेस पार्टी से होंगे। वहीं, सीएम समेत 12 मंत्री जेडीएस के होंगे।

परमेश्वर कांग्रेस के दलित नेता है, जो डिप्टी सीएम के रूप में सबसे आगे चल रहे थे। हालांकि, पार्टी नेताओं के भीतर यह मांग चल रही थी कि नॉर्थ कर्नाटक में लिंगायत क्षेत्र से आने वाले किसी विधायक को यह पद सौंपना चाहिए।

एच डी कुमारस्वामी का शपथ ग्रहण समारोह बुधवार को होने वाला है और इस दौरान कई क्षेत्रीय पार्टियों के राष्ट्रीय अध्यक्ष को न्योता मिला है। अगले वर्ष आम चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ एकजुट होकर लड़ने के लिए तीसरे मोर्चे का एक विराट मंच बन सकता है। मीडिया से बातचीत करते हुए जेडी(एस) नेता एचडी कुमारस्वामी ने कहा कि भाजपा नेताओं को छोड़कर सभी विपक्ष के नेता शपथग्रहण समारोह में शामिल होंगे।

बता दें कि इस शपथ ग्रहण में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, गुलाम नबी आजाद, मायावती, ममता बनर्जी, अखिलेश यादव, चंद्रबाबू नायडू और स्टालिन समेत कई लोग समारोह में शामिल होंगे। वहीं सीपीआई(एम) के प्रमुख सीताराम येचुरी ने भी शपथ समारोह में हिस्सा लेने जा रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+