गुलाम नबी के घर पर जी-23 नेताओं की बैठक, क्या फिर से उठेगी कांग्रेस में सुधार की मांग

नई दिल्ली, 11 मार्च: पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव परिणामों में सभी जगह से कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो गया है। यूपी, पंजाब और मणिपुर में पार्टी को करारी हार का मुंह देखना पड़ा। वहीं उत्तराखंड और गोवा में पार्टी दूसरे नंबर पर आई है, लेकिन बहुमत के आंकड़े से काफी दूर रही। ऐसे में कांग्रेस पार्टी में सुधार की मांग उठाने के G-23 नेताओं की बैठक बुलाए गई है।

G-23

न्यूज एजेंसी एएनआई ने सूत्रों के हवाले से बताया है कि जी-23 नेता जो सीडब्ल्यूसी के सदस्य हैं, उन्होंने पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों में हार पर चर्चा करने के लिए सीडब्ल्यूसी की बैठक के दौरान कांग्रेस पार्टी में सुधार की मांग उठाने के लिए बुलाए गए हैं।

दिल्ली में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद के आवास पर हो रही इस बैठक में कपिल सिब्बल, मनीष तिवारी सहित कुछ अन्य नेता भी शामिल हुए हैं। दरअसल, पांच राज्यों में मिली हार के बाद कांग्रेस के भविष्य पर सवाल उठ रहे हैं। करारी हार के बाद पार्टी के जी-23 ग्रुप के कई नेता शुक्रवार एक साथ मीटिंग कर रहे हैं, जिसमें वे आगे की रणनीति पर चर्चा करेंगे।

जानिए कांग्रेस का प्रदर्शन

  • कांग्रेस को यूपी में सिर्फ दो सीटें नसीब हुई है।
  • गोवा में पार्टी को 11 सीटें मिली हैं।
  • मणिपुर में कांग्रेस को 5 सीटें मिली हैं।
  • उत्तराखंड में 19 सीटों पर जीत मिली है।
  • पंजाब में कांग्रेस 18 सीटों पर सिमट गई।

बता दें कि जल्द होगी कांग्रेस कार्यसमिति (Congress Working Committee) की बैठक होगी, जिसकी जानकारी गुरुवार को कांग्रेस महासचिव रणदीप सुरजेवाला ने दी थी। उन्होंने बताया था कि पार्टी ने परिणामों का आत्मनिरीक्षण करने के लिए जल्द ही सीडब्ल्यूसी की मीटिंग बुलाने का फैसला किया है। याद रहे कि कांग्रेस के जी-23 नेता का समूह वो ही, जिसने अगस्त 2020 में पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी को लेटर लिखकर कांग्रेस में सक्रिय अध्यक्ष और संगठन में परिवर्तन की मांग की थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+