छत्तीसगढ़ चुनाव के पहले चरण के लिए कांग्रेस ने 17 सीटों पर उम्मीदवार तय किए
रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए कांग्रेस ने 17 उम्मीदवारों के नाम फाइनल कर लिए हैं। पहले चरण में 18 सीटों पर वोटिंग हैं, कांग्रेस ने सीएम रमन सिंह की विधानसभा सीट राजनंदगांव को अभी होल्ड पर रखा है। कांग्रेस नेता टीएस सिंहदेव ने ये जानकारी दी है। शुक्रवार को छत्तीसगढ़ चुनावों में उम्मीदवारों के नाम फाइनल करने को लेकर दिल्ली में कांग्रेस सेंट्रल इलेक्शन कमेटी की बैठक हुई, जिसके बाद नाम तय किए गए। प्रदेश कांग्रेस का शीर्ष नेतृत्व पिछले दो दिनों से दिल्ली में मौजूद है।

विधानसभा के 90 सीटों में से 18 सीटों के लिए 12 नवंबर को मतदान होगा, जिसमें नक्सल प्रभावित बस्तर संभाग की 12 सीटें और राजनंदगांव जिले की 6 सीटें निर्वाचन क्षेत्र भी शामिल हैं। छत्तीसगढ़ में 12 और 20 नवंबर दो चरणों में विधानसभा के चुनाव होंगे। पहले चरण के लिए मतदान के लिए 16 अक्टूबर को चुनाव अधिसूचना जारी होगी, 23 अक्टूबर को नामांकन पत्र भरने की आखिरी तारीख है और 26 अक्टूबर तक नामांकन वापस लिए जा सकेंगे। नतीजे 11 दिसंबर को आएंगे।
छत्तीसगढ़ में बीजेपी और कांग्रेस के बीच मुख्य मुकाबला है। वहींअजीत जोगी की छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस-जोगी और मायावती की बसपा भी गठबंधन कर चुनाव मैदान में है। इसके अलाव गोंडवाना गणतंत्र पार्टी भी मैदान में है।
छत्तीसगढ़ में 2003 से भाजपा की सरकार है और रमन सिंह मुख्यमंत्री हैं। 2013 के विधानसभा चुनाव में राज्य की 90 सीटों में स बीजेपी को 49, कांग्रेस को 39, बसपा को 1 और अन्य को एक सीट मिली थी।












Click it and Unblock the Notifications