'हिंदू धर्म का अपमान करने में एक सेकंड भी नहीं लगाते कांग्रेस-DMK, लेकिन अन्य धर्मों...', तमिलनाडु में गरजे PM
PM Modi on DMK Congress in Tamilnadu: लोकसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद सभी पार्टियां मजबूती से चुनाव प्रचार में जुट गई हैं। इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यानी मंगलवार को तमिलनाडु पहुंचे। उन्होंने रैली को संबोधित किया। अपने संबोधन के दौरान डीएमके और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा।
पीएम मोदी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के शक्ति वाले बयान पर जमकर हमला किया। उन्होंने कहा कि मरियम्मन यहां की शक्ति है। तमिलनाडु में कांची कामाक्षी 'शक्ति' है, मदुरै मीनाक्षी 'शक्ति' है। लेकिन कांग्रेस-डीएमके और आईएनडीआई गठबंधन का कहना है कि वे शक्ति को नष्ट कर देंगे।

इस दौरान पीएम मोदी ने डीएमके पर गरजते हुए कहा कि INDI गठबंधन जानबूझकर हिंदू धर्म का अपमान करता है। हिंदू धर्म के खिलाफ हर बयान सोच-समझकर दिया जाता है। कांग्रेस-द्रमुक भारतीय गठबंधन कभी भी अन्य धर्मों के खिलाफ नहीं बोलता है। लेकिन वे हिंदू धर्म का अपमान करने में एक सेकंड भी नहीं लगाते हैं।
यह भी पढ़ें- 'शक्ति' वाले बयान पर राहुल गांधी ने दी सफाई, कहा- मेरी बातों को तोड़-मरोड़ कर पेश कर रहे पीएम मोदी












Click it and Unblock the Notifications