'शक्ति' वाले बयान पर राहुल गांधी ने दी सफाई, कहा- मेरी बातों को तोड़-मरोड़ कर पेश कर रहे पीएम मोदी
हाल ही में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मुंबई में भारत जोड़ो न्याय यात्रा के समापन अवसर पर एक रैली को संबोधित करते हुए 'शक्ति' से लड़ने वाला एक बयान दिया था। राहुल ने कहा था कि हिंदू धर्म में एक शक्ति होती है हमारी लड़ाई एक शक्ति के खिलाफ है।
राहुल गांधी के बयान को पीएम मोदी ने लपक लिया और कहा कि एक ओर शक्ति के विनाश की बात करने वाले लोग हैं और दूसरी तरफ शक्ति की पूजा करने वाले लोग हैं। उन्होंने कहा कि मुकाबला 4 जून को हो जाएगा कि कौन शक्ति का विनाश कर सकता है और कौन शक्ति का आशीर्वाद प्राप्त कर सकता है।

पीएम मोदी के पलटवार के बाद अब राहुल ने एक बार फिर से इसे लेकर बयान दिया है। राहुल ने सोशल मीडिया पर अपने शक्ति वाले बयान का स्पष्टीकरण जारी करते हुए लिखा कि पीएम मोदी उनकी बातों का गलत मतलब निकाल रहे हैं।
राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया, मोदी जी को मेरी बातें अच्छी नहीं लगतीं, किसी न किसी तरह उन्हें घुमाकर वह उनका अर्थ हमेशा बदलने की कोशिश करते हैं क्योंकि वह जानते हैं कि मैंने एक गहरी सच्चाई बोली है।
राहुल ने आगे कहा कि जिस शक्ति का मैंने उल्लेख किया, जिस शक्ति से हम लड़ रहे हैं, उस शक्ति का मुखौटा मोदी जी हैं। वह एक ऐसी शक्ति है जिसने आज, भारत की आवाज़ को, भारत की संस्थाओं को, CBI, IT, ED को, चुनाव आयोग को, मीडिया को, भारत के उद्योग जगत को, और भारत के समूचे संवैधानिक ढाँचे को ही अपने चंगुल में दबोच लिया है।
राहुल ने क्या कहा था?
राहुल ने कहा था कि "लोग सोचते हैं कि हम सब एक राजनीतिक दल के खिलाफ लड़ रहे हैं, ऐसा नहीं है। हम एक व्यक्ति, बीजेपी या मोदी के खिलाफ नहीं लड़ रहे हैं। हिंदू धर्म में शक्ति शब्द होता है। हम एक शक्ति से लड़ रहे हैं"
पीएम मोदी ने किया पलटवार
पीएम मोदी ने कहा कि हम सब शक्ति की आराधना करते हैं। हमने चंद्रयान की सफलता को भी शिव शक्ति नाम देकर शक्ति को समर्पित किया। एक तरफ शक्ति के विनाश की बात करने वाले लोग हैं। दूसरी तरफ शक्ति की पूजा करने वाले लोग हैं। मुकाबला 4 जून को हो जाएगा कि कौन शक्ति का विनाश कर सकता है और कौन शक्ति का आशीर्वाद प्राप्त कर सकता है।
पीएम मोदी ने कहा कि मेरे लिए हर मां शक्ति का रूप है, हर बेटी शक्ति का रूप है। उन्होंने कहा कि मैं इनको शक्ति के रूप में पूजता हूं और मैं इन शक्ति स्वरूपा माताओं-बहनों की रक्षा के लिए जान की बाजी लगा दूंगा।
-
Balen Shah Nepal PM: पीएम मोदी के नक्शेकदम पर बालेन शाह, नेपाल में अपनाया बीजेपी का ये फॉर्मूला -
PM Modi Speech Highlights: 'नौजवानों के भविष्य को मिलेगी उड़ान', PM मोदी ने किया Noida Airport का उद्घाटन -
Jewar Airport Explainer: कितनी लागत से बना? कितनी फ्लाइट्स चलेंगी-कनेक्टिविटी? कितने टर्मिनल?-7 सवालों के जवाब -
Jewar Noida Airport LIVE: उत्तर प्रदेश की उड़ान का प्रतीक है नोएडा एयरपोर्ट-PM मोदी -
Jewar Airport: 'हर दो मिनट में उड़ेगा एक जहाज', PM मोदी ने किया एशिया के सबसे बड़े एयरपोर्ट का उद्घाटन! -
PM Modi CM Meeting: PM मोदी राज्यों के CM के साथ कर रहे मीटिंग, ममता बनर्जी क्यों नहीं हुईं शामिल? -
Petrol Price Bangalore: Excise Duty कटौती से बेंगलुरु में कितना सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल? जान लें ताजा भाव -
Lockdown का PM मोदी ने क्या सच में ऐलान किया? संकट में भारत? फिर से घरों में कैद होना होगा?- Fact Check -
फ्रांस में गूंजेगा भारत का नाम! 'एवियन समिट' में शामिल होंगे PM Modi, G7 बैठक में जयशंकर-बैरो की बड़ी बातचीत -
Fact Check: क्या सच में देश में लगने वाला है Lockdown? क्या है वायरल दावों का सच? -
Middle East Crisis पर PM मोदी ने CM संग बुलाई इमरजेंसी मीटिंग, क्या है सरकार का 7 एम्पावर्ड ग्रुप्स प्लान? -
LPG GAS Crisis Big News: Delhi के लिए खुशखबरी! इन 7 कैटेगरी में बंटा कमर्शियल LPG कोटा 20% से बढ़ाकर 50% हुआ












Click it and Unblock the Notifications