जनार्दन के बयान को सोनिया ने नकारा, कहा जारी रहेगा आरक्षण

खतास बात ये है कि जनार्दन द्विवेदी सोनिया के करीबी माने जाते है, बावजूद इसके सोनिया गांधी ने उनके दिए बयान से किनारा करते हुए जाति के आधार पर कोटा की व्यवस्था को समाप्त करने के उनके सुझाव को खारिज कर दिया और कहा कि अनुसूचित जाति, जनजाति और ओबीसी के लिए आरक्षण की व्यवस्था को जारी रखने पर कांग्रेस के रुख को लेकर कोई शक या असमंजस नहीं नहीं होना चाहिए।
सोनिया गांधी ने कहा कि अनुसूचित जाति, जनजाति और ओबीसी के लिए आरक्षण की व्यवस्था पर कांग्रेस के रुख को लेकर कोई शक या असमंजस नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि ये आरक्षण कांग्रेस द्वारा लागू की गई हैं। इसलिए कांग्रेस इनकी हिमायत करना जारी रखेगी। गौरतलब है कि कांग्रेस महासचिव जनार्दन द्विवेदी ने कहा कि देश में जाति पर आधारित आरक्षण खत्म होना चाहिए और आर्थिक आधार पर कोटा दिया जाना चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications