Madhya Pradesh Assembly Elections 2018: रिजल्ट से 2 दिन पहले कांग्रेस ने EC से फिर की EVM की शिकायत
भोपाल। चुनाव नतीजे आने से दो दिन पहले मध्य प्रदेश में कांग्रेस ने फिर ईवीएम की सुरक्षा को लेकर चिंता जाहिर की है। पार्टी को इस बात का डर सता रहा है कि नतीजों से पहले ईवीएम में किसी तरह की छेड़छाड़ न हो जाए। कांग्रेस ने रविवार को भोपाल में निर्वाचन आयोग के दफ्तर पहुंच कर इस संबंध में शिकायत दर्ज कराई है। पार्टी का कहना है कि राज्य में विभिन्न जगहों पर स्ट्रांग रूम में रखे गए ईवीएम के साथ छेड़छाड़ संभव है। इसलिए चुनाव आयोग ईवीएम की निष्पक्षता बनाए रखने के लिए उनकी सुरक्षा का इंतजाम करे।

इससे पहले मध्यप्रदेश के सतना में ईवीएम की सुरक्षा पर सवाल उठे थे जब स्ट्रांग रूम के भीतर अज्ञात बक्से ले जाने के वीडियो फुटेज सामने आई थी। कांग्रेस ने 30 नवंबर को इस घटना का वीडियो भी ट्वीट किया था।












Click it and Unblock the Notifications