अब महाराष्ट्र में सामने आई कांग्रेस की कलह- मिलिंद देवड़ा के इस्तीफे पर निरुपम का तंज, जानिए क्या कहा
मुंबई। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से ठीक तीन महीने पहले मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष मिलिंद एम देवड़ा ने रविवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया। लेकिन इस इस्तीफे के तुरंत बाद ही कांग्रेस की कलह भी सामने आ गई। मिलिंद देवड़ा के इस्तीफे पर कांग्रेस के ही एक नेता संजय निरुपम ने तंज कसा है। हालांकि उन्होंने अपने इस तंज में कहीं भी उनका नाम नहीं लिया है। लेकिन ट्वीट को देखकर साफ है कि उन्होंने निशाना मिलिंद देवड़ा पर ही साधा है। दरअसल लोकसभा चुनावों में मुंबई कांग्रेस की कमान संजय निरुपम के हाथ से लेकर मिलिंद देवड़ा को दी गई थी।

निरुपम ने हिंदी में किये ट्वीट में लिखा, ''इस्तीफा में त्याग की भावना अंतर्निहित होती है। यहां तो दूसरे क्षण 'नेशनल' लेवल का पद मांगा जा रहा है। यह इस्तीफा है या ऊपर चढ़ने की सीढ़ी? पार्टी को ऐसे 'कर्मठ' लोगों से सावधान रहना चाहिए।'' निरुपम ने एक अन्य ट्वीट में लिखा, ''अध्यक्ष के स्थान पर मुम्बई कांग्रेस चलाने के लिए तीन सदस्यीय समिति बनाने का विचार बिल्कुल भी उचित नहीं है। इससे पार्टी को और नुकसान होगा।'' वहीं मिलिंद देवड़ा के इस्तीफे को निवर्तमान कांग्रेस अध्यक्ष गांधी के इस्तीफे के साथ एकजुटता और सामूहिक जिम्मेदारी की अभिव्यक्ति' के रूप में देखा जा रहा है।
हालांकि, देवड़ा ने 4 जुलाई को गांधी की मुंबई यात्रा का आयोजन किया था। उन्होंने कहा कि चुनावों की तैयारी के लिए उन्हें जो समय दिया गया था वह बहुत कम था और बहुत देर हो चुकी थी। फिर भी छोटे कार्यकाल के दौरान उन्होंने पार्टी के कार्यकर्ताओं को एकजुट किया और मुंबई कांग्रेस में पहचान की राजनीति को समाप्त कर दिया, इस उम्मीद में कि पार्टी एक बार फिर अपने बहुभाषी, बहुसांस्कृतिक और सामाजिक-आर्थिक रूप से समावेशी आदर्शों पर लौटेगी। बयान में कहा गया कि उनके नेतृत्व में पार्टी ने मुंबई में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)-शिवसेना के गठबंधन को निर्णायक टक्कर दी।
-
Asha Bhosle: 'हर चीज का मजाक', सोनिया गांधी ने सिंगर के निधन पर लिखा पत्र लेकिन कर बैठीं बड़ी गलती, भड़के लोग -
Mumbai Bangalore Vande Bharat Sleeper: मुंबई से बेंगलुरु तक चलेगी स्लीपर वंदे भारत, कितना होगा किराया? -
Mumbai Water Cut Update: 18 घंटे नहीं मिलेगा पानी, इन इलाकों में होगी भारी कटौती, BMC ने जारी किया अलर्ट -
Mumbai News: कल्याण में कार और ट्रक की हुई भीषण टक्कर, 11 लोगों की हुई मौत -
Rajya Sabha Deputy Chairman Election: 17 अप्रैल को होगा राज्यसभा के उपसभापति चुनाव, फिर बाजी मारेंगे हरिवंश? -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Samrat Choudhary:'बिहार के सम्राट' बनने तक की इनसाइड स्टोरी, राजनीतिक सफर से फैमिली बैकग्राउंड तक जानें सबकुछ -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Samrat Choudhary: 'तू जहां-जहां चलेगा मेरा साया साथ होगा', कौन हैं सम्राट चौधरी की पत्नी? क्या करती हैं? -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट












Click it and Unblock the Notifications