मिट जाएगी कांग्रेस, माकपा, भाजपा : ममता

महिलाओं के खिलाफ राज्य में बढ़ते अपराध को लेकर हो रही चौतरफा आलोचना को ध्यान में रखते हुए ममता ने कहा कि उनकी सरकार ने अपराधियों को काबू किया है और इसी तरह की घटनाएं अन्य राज्यों में घटित होने पर चुप्पी साधे रहने के लिए विपक्ष पर सवाल उठाया।
यहां के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में आयोजित पार्टी की एक रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, "हम चाहते हैं कि ऐसी घटनाएं नहीं घटे, लेकिन कुछ चूक हुई है और हम सख्ती से उससे निपट रहे हैं। हमने अपराधियों को दबोचा है और उन्हें ऐसी सजा दी है कि लोगों में कड़ा संदेश जाए।"
ममता ने कहा, "मैं कांग्रेस, माकपा (मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी) और भाजपा से पूछना चहती हूं कि जब मुजफ्फरनगर की 15 महिलाओं के साथ दुष्कर्म हुए तब आपने एक शब्द भी क्यों नहीं कहा?"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications