राहुल की खाट सभा में फिर मची लूट, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने की धक्का-मुक्की
नई दिल्ली। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी की यूपी चुनाव को लेकर जारी किसान सभा अगर किसी बात लेकर सबसे ज्यादा चर्चा में हैं तो वो है खाट की लूट। राहुल की सभाओं में खाटों की लूट खूब सूर्खियां बंटोर रहा है। देवरिया के बाद के बाद एक बार गोंडा में राहुल की खाट सभा में लूट मच गई।

अंग्रेजी न्यूज चैनल टाइम्स नाउ की खबर के मुताबिक गुरुवार शाम राहुल गांधी ने गोंडा में किसानों के साथ खाट सभा की। सभा के खत्म होने के बाद गांववाले खाट उठाकर ले जाने लगे, जिसपर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उन्हें रोका। इस बात को लेकर गांव वालों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं में धक्का-मुक्की शुरू हो गई।
जो राजीव गांधी भी नहीं कर पाए, 26 साल बाद वो करने जा रहे हैं राहुल गांधी
आपको बता दें कि इससे पहले देवरिया में किसान यात्रा के दौरान भी खाटों की लूट हो गई थी। गौरतलब है कि राहुल गांधी की खाट सभा के लिए 4000 खाटों का इतंजाम किया गया है। हर सभा में खाटों के इस्तेमाल के बाद उसे अगले सभा के लिए इस्तेमाल की यजना थी, लेकिन देवरिया में खाटों की लूट के बाद कांग्रेस सर्तक हो गई। हर सभा में खाटों को सभा के खत्म होते ही फौरन समेट लिया जाता है, लेकिन जब गुरुवार को गोंडा में कांग्रेसी कार्यकर्ता खाट समेटने लगे तो ग्रामीणों के साथ उनकी झड़प हो गई।












Click it and Unblock the Notifications