संसद के मानसून सत्र से पहले कांग्रेस ने की कई नियुक्तियां, गौरव गोगोई बने लोकसभा में डिप्टी नेता
नई दिल्ली। कोरोना वायरस संकट के बीच सरकारी सूत्रों के अनुसार 14 सिंतबर से संसद का मानसून सत्र शुरू हो सकता है जो 1 अक्टूबर तक चलेगा। इस बीच कांग्रेस ने आरंभ हो रहे संसद के मानसून सत्र से पहले कई नियुक्तियां की हैं। न्यूज एजेंसी एएनआई ने सूत्रों के हवाले से जानकारी दी है कि कांग्रेस नेता गौरव गोगोई को लोकसभा में पार्टी का डिप्टी नेता बनाया गया है। लुधियाना से सांसद रवनीत सिंह बिट्टू निचले सदन में कांग्रेस के विप होंगे।

दरअसल, कांग्रेस ने संसद में पार्टी के समन्वय और कामकाज के लिए 5 सदस्यीय समिति का गठन किया है। गुरुवार को कांग्रेस ने ऐलान किया कि गौरव गोगोई लोकसभा में कांग्रेस के नए डिप्टी लीडर होंगे, जबकि रवनीत सिंह बिट्टू को निचले सदन में विप की जिम्मेदारी दी गई है। बता दें कि पार्टी ने अब तक लोकसभा में अपना उप नेता नियुक्त नहीं किया था मगर अब गोगोई को जिम्मा सौंपा है।
फिलहाल अधीर रंजन चौधरी लोकसभा में कांग्रेस के नेता हैं, जबकि के. सुरेश मुख्य विप हैं। गौरव गोगोई पहले विप की भूमिका में थे। इसके अलावा मणिकम टैगोर भी विप हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक गुरुवार को कांग्रेस ने संसद से संबंधित मुद्दों से निपटने के लिए कांग्रेस 10 सांसदों ( 5 लोकसभा और 5 राज्यसभा) की एक समिति का गठन किया है। इसमें राज्यसभा में पार्टी के नेता और डाई नेता, लोकसभा के दोनों सदनों में पार्टी के मुख्य सचेतक और लोकसभा में दो सचेतक शामिल हैं। अहमद पटेल और केसी वेणुगोपाल समूह के अन्य दो सदस्य हैं।
ऐसा होगा मानसून सत्र
बात दें कि कोरोना काल में पहली बार है जब संसद का मानसून सत्र शुरू हो रहा है, इससे पहले कई बार इसे टाला जा चुका है। कैबिनेट की संसदीय मामलों की समिति की बैठक खत्म होने के बाद आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि इस दौरान दोनों सदनों में उचित दूरी का पालन किया जाएगा। इसके अलावा सदस्यों के बैठने के लिए दोनों सदन कक्षों और दीर्घाओं का इस्तेमाल किए जाने की संभावना है। राज्यसभा सचिवालय के मुताबिक सत्र शुरू होने के बाद कार्यवाही के दौरान उच्च सदन के सदस्य दोनों सदन कक्षों और दीर्घाओं में बैठेंगे।












Click it and Unblock the Notifications