कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक आज, बिहार चुनाव को लेकर हो सकता है ये अहम फैसला
नई दिल्ली। कांग्रेस (Congress) की केंद्रीय चुनाव समिति (CEC) की बैठक सोमवार को दिल्ली में सोनिया गांधी के आवास पर आयोजित होगी। बैठक में बिहार में होने वाले विधानसभा चुनाव में प्रत्याशियों के नाम पर मुहर लग सकती है। साथ ही मध्य प्रदेश में उपचुनाव को लेकर पार्टी की रणनीति और तैयारियों पर भी चर्चा हो सकती है।

बिहार में एक दिन पहले ही बिहार में महागठबंधन के बीच सीटों का बंटवारा हुआ है। सीट बंटवारे में कांग्रेस को 70 सीटें मिली हैं। इसके साथ ही कांग्रेस के हिस्से में वाल्मीकि नगर लोकसभा सीट भी आई है। वाल्मीकि नगर लोकसभा सीट जेडीयू सांसद वैद्यनाथ प्रसाद महतो के निधन से खाली हुई है जिस पर उपचुनाव होना है।
पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति की अध्यक्षता पार्टी का अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी करेगी। इस दौरान चुनाव समिति के अन्य सदस्य भी मौजूद रहेंगे।












Click it and Unblock the Notifications