Elections 2024: कांग्रेस की एक और लिस्ट जारी, आंध्र की 12 विधानसभा, 6 लोकसभा सीटों के लिए नामों का ऐलान
Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव के साथ आंध्र में विधानसभा चुनाव भी हो रहे हैं। ऐसे में यहां राजनीतिक दलों के बीच सरगर्मियां काफी तेज हैं। इस बीच कांग्रेस ने उम्मीदवारों की एक और सूची जारी की है। इस लिस्ट में आंध्र प्रदेश की 12 विधानसभा और 6 लोकसभा सीटों के लिए कैंडिडेट्स के नाम घोषित किए गए हैं।
कांग्रेस ने मंगलवार को आंध्र प्रदेश की लोकसभा और विधानसभा सीटों के लिए कैंडिडेट्स के नामों का ऐलान किया। इस लिस्ट में जिन 6 लोकसभा सीटें शामिल हैं उनमें विशाखापत्तनम, अनाकापल्ले, एलुरु, नरसरावपेट, नेल्लोर और तिरुपति सीटें शामिल हैं।

कांग्रेस ने विशाखापत्तनम से पुलुसु सत्यनारायण रेड्डी अनाकापल्ले से वेगी वेंकटेश एलुरु से लावण्या कावुरी नरसरावपेट से गार्नेपुडी सुधाकर नेल्लोर से कोप्पिला राजू और तिरुपति निर्वाचन क्षेत्र से डॉ. चिंता मोहन को टिकट दिया है।
वहीं कांग्रेस ने जिन 12 विधानसभा सीटों के लिए नाम घोषित किए हैं उनमें तक्केली, भीमली, विशाखापट्टनम दक्षिण, गजुवाका, अरकु वैली, नरसिपट्टनम, गोपालपुरम, येर्रागोंडापालेम, परचुर, संथानुथलापाडु, गंगाधर नेल्लोर और पुथालापट्टु सीटें शामिल हैं।
यहां देखें लिस्ट-
आंध्र को लेकर कांग्रेस कैंडिडेट्स जारी करने के साथ पार्टी महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की अध्यक्षता में आयोजित की गई केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में आंध्र प्रदेश के लिए उम्मीदवारों का चयन किया गया है।
बता दें कि आंध्र प्रदेश विधानसभा की 175 सीटों पर एक चरण में मतदान होना है। राज्य में विधानसभा चुनाव के लिए 18 अप्रैल 2024 को नोटिफिकेशन जारी होगा। इसके लिए नामांकन की आखिरी तारीख 25 अप्रैल 2024 है, जबकि नामांकन वापस लेने की आखिरी तारीख 29 अप्रैल है। 13 मई को आंध्र प्रदेश विधानसभा के लिए मतदान होगा।
वहीं 4 जून को लोकसभा के साथ ही विधानसभा चुनावों के नतीजे भी घोषित किए जाएंगे। आंध्र प्रदेश विधानसभा में किसी भी पार्टी को सरकार बनाने के लिए कम से कम 88 सीटों की जरूरत होगी। 2014 के विधानसभा चुनावों में, चंद्रबाबू नायडू के नेतृत्व वाली टीडीपी ने 102 सीटों के बहुमत के साथ जीत हासिल की थी, जबकि 2019 के विधानसभा चुनाव में वाईएसआरसीपी ने 151 सीटों के प्रचंड बहुमत के साथ जीत हासिल की थी।












Click it and Unblock the Notifications