डूबने की कागार पर है कांग्रेस की नाव इसलिए किसानों को किया जा रहा है गुमराह: शिवराज सिंह चौहान
नई दिल्ली। चुनाव प्रचार के लिए हैदराबाद में मौजूद मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोमवार को किसानों के मुद्दों को लेकर कांग्रेस के साथ-साथ अन्य विपक्षी पार्टियों पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की नाव डूबने की कागार पर है इसलिए वो खुद को बचाने के लिए किसानों को गुमराह कर रही है। उन्होंने कहा कि मैं आज कांग्रेस, द्रमुक, आप, सपा, अकाली दल, टीएमसी और वाम दलों अन्य राजनीतिक दलों के पाखंड के उजागर करुंगा।

उन्होंने कहा कि शरद पवार ने 2011 में मुझे लिखा था, 'एपीएमसी कानून को संशोधित करने की जरूरत है, ताकि किसानों, उपभोक्ताओं और कृषि व्यापार के समग्र हित में विपणन, बुनियादी ढांचे में निजी क्षेत्र के निवेश को प्रोत्साहित करने और वैकल्पिक प्रतिस्पर्धी विपणन माध्यम प्रदान किया जा सके।












Click it and Unblock the Notifications