विदेशी चटाईयों पर देशी योग, कांग्रेस ने चाइनीज मैट पर उठाए सवाल
नयी दिल्ली। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर जहां पूरा देश योग के रंग में रंगा है तो वहीं कांग्रेस मोदी सरकार पर हमला कर रही हैं। दरअसल अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर राजपथ पर चाइनीज योग मैट को लेकर सवाल उठा रही है।

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम में चीनी चटाइयों के इस्तेमाल को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। कांग्रेस के साथ-साथ आम आदमी पार्टी ने भी चीनी चटाइयों के इस्तेमाल पर सवाल उठाए और कहा कि 'मेक इन इंडिया' का नारा देने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विदेशी चटाईयों का इस्तेमाल क्यों कर रहे हैं। विरोधियों ने कहा कि योग जैसी देशी चीजों के लिए मोदी सरकार ने 'मेड इन चाइना' चीजों का इस्तेमाल क्यों किया।
दरअसल योग दिवस पर राजपथ पर चाइनीज चटाईयों को इस्तेमाल किया गया। कार्यक्रम के लिए सरकार ने चटाइयों व अन्य सामान का ठेका एक इवेंट मैनेजमेंट कंपनी को दिया था। कंपनी ने आयोजन के लिए 37 हजार चटाइयों का इंतजाम करने के लिए 50 अन्य डीलरों के जरिए ये चटाइयां जुटाईं थीं। इन्ही चटाईयों पर अब विरोधी हमले कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications