यूपी: कांग्रेस ने अनुसूचित जाति विभाग के अध्यक्षों का किया ऐलान, इन 3 नामों को मिली जगह
नई दिल्ली। कांग्रेस पार्टी ने देश की सबसे अधिक लोकसभा सीट वाले उत्तर प्रदेश में अनुसूचित जाति विभाग के अध्यक्षों का ऐलान कर दिया है। ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी ने प्रदेश में क्षेत्र के आधार पर तीन अध्यक्षों के नाम की घोषणा की है। इस बारे में एआईसीसी के महासचिव केसी वेणुगोपाल ने पत्र जारी किया है।

पार्टी ने जिन तीन नामों की उत्तर प्रदेश कांग्रेस अनुसूचित विभाग के कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में घोषणा की है। उनमें राम सजीवन निर्मल का नाम है जिन्हें पार्टी ने उत्तर प्रदेश पूर्व क्षेत्र का प्रभार दिया है। वहीं तनुज पुनिया को पार्टी ने उत्तर प्रदेश सेंट्रल क्षेत्र का अध्यक्ष बनाया है। इसके साथ ही योगी जाटव को उत्तर प्रदेश कांग्रेस अनुसूचित विभाग के पश्चिमी क्षेत्र का प्रभार दिया है। पार्टी महासचिव केसी वेणुगोपाल ने इन नामों की घोषणा की है।












Click it and Unblock the Notifications