यूपी विधानसभा उपचुनाव: कांग्रेस ने घोषित की 5 उम्मीदवारों की लिस्ट

नई दिल्ली। कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश की पांच विधानसभा सीटों पर होने वाले विधानसभा उप-चुनावों के लिए पांच उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की है। पार्टी के वरिष्ठ नेता पीएल पूनिया के बेटे तनुज पूनिया को जैदपुर विधानसभा से उम्मीदवार बनाया है। वहीं उपचुनाव के लिए गंगोह सीट पर कांग्रेस नेता इमरान मसूद के भाई नोमान मसूद को उम्मीदवार बनाया है। गंगोह सीट सहारनपुर जिले के अंतर्गत आती है।

Congress announces 5 candidates for upcoming by polls to legislative assembly of UP

कांग्रेस की ओऱ से मंगलवार शाम जारी किए बयान में कहा गया कि, पार्टी ने गंगोह विधानसभा सीट से नौमान मसूद को, लखनऊ कैंट विधानसभा से दिलप्रीत सिंह को, मानिकपुर विधानसभा से रंजना पांडे को, प्रतापगढ़ विधानसभा से नीरज त्रिपाठी को और जैदपुर विधानसभा से तनुज पूनिया को उम्मीदवार बनाया है। वहीं देवती कर्मा को कांग्रेस ने छ्त्तीसगढ़ में विधानसभा उपचुनाव के लिए उम्मीदवार बनाया है। इससे पहले सोमवार को बीजेपी ने हमीरपुर (यूपी) से युवराज सिंह उम्मीदवार घोषित किया है।

बता दें कि यूपी की 13 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होने हैं जिसके लिए अधिसूचना जारी कर दी गई है। इसके पहले, समाजवादी पार्टी ने हमीरपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए डॉ. मनोज प्रजापति को प्रत्याशी बनाया है। हमीरपुर सीट पर उपचुनाव के लिए अधिसूचना जारी हो चुकी है।

इस सीट पर मतदान 23 सितंबर को होगा, जबकि नामांकन 28 अगस्त से किए जा सकेंगे। निर्वाचन आयोग द्वारा जारी की गई अधिसूचना के आधार पर उपचुनाव के लिए नामांकन की अंतिम तारीख 7 सितंबर रखी गई है, जबकि वोटिंग 23 सितंबर को व मतगणना 27 सितंबर को होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+