राहुल-सोनिया नहीं मीडिया की वजह से हारी कांग्रेस
नयी दिल्ली। लोकसभा चुनाव में अपनी हार से कांग्रेस अब तक ऊबर नहीं पाई हैं। 2 महीनें से ज्यादा का वक्त गुजर जाने के बाद अब भी कांग्रेस अपने हार की समीक्षा में ही लगी हैं। लोग और पार्टी के कुछ नेता जहां कांग्रेस की हार के लिए पार्टी के उपाध्यक्ष राहुल गांधी को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं तो वहीं पार्टी में कुछ ऐसे भी लोग है तो उनका बचाव करने में जुटे हैं।

इन्हीं नेताओं में से एक हैं गुलाम नबी आजाद। राहुल गांधी और पार्टी अद्यक्ष सोनिया गांधी का बचाव करते हुए गुलाम नबीं आजाद ने कांग्रेस की करारी हार के लिए मीडिया को जिम्मेदार ठहरा दिया। गुलाम नबीं आजाद ने कहा कि लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की हार के सहायक कारणों में से मीडिया भी एक था क्योंकि उसका सारा ध्यान एक व्यक्ति पर केंद्रित था।
उनका बयान एके एंटनी की अध्यक्षता वाली एक उच्चस्तरीय समिति की रिपोर्ट आने के एक दिन बाद आया है। इस समिति ने कांग्रेस की चुनाव में हार के कारणों की जांच की थी और पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी को अपनी रिपोर्ट सौंपी थी। आजाद ने कहा कि पार्टी के हार के सहायक कारकों में से एक मीडिया भी है। मीडिया पर टिप्पणी करते हुए उन्होंने कहा कि वे एक मंत्री के तौर पर एक घंटे के लिए भी संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते थे तो उसका एक मिनट भी प्रसारण नहीं होता था। उन्होंने किसी का नाम लिए बिना कहा कि इसबार मीडिया का ध्यान एक व्यक्ति पर केंद्रित था।
गौरतलब है कि कांग्रेस की हार की समीक्षा करने वाली चार सदस्यीय समिति की अध्यक्षता करने वाले एंटनी ने अपनी रिपोर्ट में कांग्रेस की हार के लिए पार्टी की संचार रणनीति में खामी को अहम वजहों में गिनवाया है। इसके साथ ही लोकसभा चुनाव के दौरान मीडिया ने जिस तरह से रिपोर्ट की, उस पर ठीकरा फोड़ा है।
-
Baramati by-Election: कांग्रेस ने वापस लिया उम्मीदवार आकाश मोरे का नाम, सुनेत्रा पवार की क्या जीत हुई पक्की? -
Mohsina Kidwai का 94 उम्र में निधन, कांग्रेस की दिग्गज नेता बनीं थीं आजमगढ़ की पहली महिला सांसद -
'एक रात के लिए मेरा रेट तय किया', 24 साल की एक्ट्रेस का इंडस्ट्री ने किया बुरा हाल, अब काले सच से उठा पर्दा -
19 Minute 34 Second Viral Video के बाद सामने आया सोफिक-सोनाली का नया सीजन? इस सच ने पलटा पूरा गेम -
Iran US War: सुप्रीम लीडर खामेनेई समेत किन शीर्ष नेताओं की हुई मौत? युद्धविराम के बाद बर्बादी का हिसाब -
'Monalisa नाबालिग, मुस्लिम मर्द ने फंसाया', शादी के 30 दिन बाद वायरल गर्ल संग ये क्या हुआ? पुलिस की जांच शुरू -
North Korea Missile Launch: ईरान-अमेरिका में सीजफायर, इधर किम जोंग ने दागी मिसाइल, जापान में अफरा-तफरी -
'Exclusive है, पैसे दो सबकुछ देखो', कौन हैं Vishnu Priya जिनके फोटोज ने मचाई तबाही? क्या है Paid Subscription? -
'मेरे पति ने 9 महिलाओं संग बनाया संबंध', फेमस एक्ट्रेस ने बयां किया दर्द, 14 साल साथ रहे, फिर टूटा रिश्ता -
LPG Price Today: कमर्शियल सिलेंडर पर सरकार ने दी बड़ी राहत, आज क्या है आपके शहर में एलपीजी का रेट? -
Raghav Chadha कौन सी पार्टी करेंगे ज्वाइन? कैसे हुई 'धुरंधर' के असलम से मुलाकात? Viral तस्वीर पर उठे सवाल -
Ruchi Vira कौन हैं, RSS को 'देश के लिए नासूर' बताने वालीं? Akhilesh Yadav से क्या है 'पावर कनेक्शन'?












Click it and Unblock the Notifications