सीटों के बंटवारे को लेकर आम आदमी पार्टी-कांग्रेस में शुरू हुई चर्चा

आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर कई राज्यों में सीटों के बंटवारे को लेकर विपक्षी दलों में चर्चा शुरू हो गई है। विपक्षी गठबंधन इंडिया में शामिल दल इसको लेकर चर्चा कर रहे हैं। आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच भी सीटों के बंटवारे को लेकर चर्चा शुरू हो गई है। आम आदमी पार्टी के नेता गोपाल राय ने कहा कि दोनों पार्टियों के बीच वार्ता शुरू हो गई है, आगे की बातचीत हो रही है। दोनों दलों के बीच सीटों के बंटवारे को लेकर चर्चा हो रही है।

गोपाल राय ने कहा कि दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, गोवा और गुजरात में पार्टी ने निर्णय लेने के लिए अपनी बात रखी है। दोनों दलों के बीच बातचीत के बाद आगे की रणनीति तैयार होगी। दोनों ही दलों के बीच बातचीत के जरिए आम सहमति बनाने की कोशिश होगी। गौर करने वाली बातै है पंजाब, दिल्ली, हरियाणा, गोवा और गुजरात सभी राज्यों में आम आदमी पार्टी विधानसभा चुनाव लड़ चुकी है और इन सभी राज्यों में में पार्टी ने अपना जनाधार खड़ा किया है।

gopal rai

दिल्ली और पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार है तो हरियाणा, गुजरात में पार्टी तेजी से आगे बढ़ रही है। वहीं गोवा में भी आम आदमी पार्टी ने पिछला विधानसभा चुनाव लड़ा था। आम आदमी पार्टी को पहले ही राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा मिल चुका है, लिहाजा पार्टी अपने विस्तार को तेजी से आगे बढ़ाने जा रही है। लोकसभा चुनाव की बात करें तो कुछ महीने बाद चुनाव होने हैं और सभी विपक्षी दल एकजुट होकर इस बार भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ चुनावी मैदान में उतरने की तैयारी में हैं। हालांकि अभी तक सभी दलों के बीच सीटों के बंटवारे को लेकर आम सहमति नहीं बन पाई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+