EVM पर संग्राम: कांग्रेस ने पूछा हर खराब मशीन का वोटा भाजपा को ही क्यों?

नई दिल्ली। इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन को लेकर कांग्रेस और आम आदमी पार्टी ने एक बार फिर सवाल किया है। कांग्रेस नेता अभिषेक मनु सिंघवी ने आज यहां एक प्रेस वार्ता में कहा कि EVM में दिक्कत को लेकर तमाम शिकायतें आ रही हैं। EVM के संबंध में जहां भी शिकायत आती हैं वहां सारे वोट भारतीय जनता पार्टी को ही क्यों जाते हैं? सिंघवी ने कहा कि EVM के लिए VVPAT कापी नहीं है। मध्य प्रदेश से लेकर कई जगहों पर शिकायत आ रही है वहां जो भी बटन दबाएंगे वो सारे वोट भाजपा को ही जाते दिख रहे हैं। ऐसा क्यों हो जाता है कि जहां कहीं से भी EVM में छेड़छाड़ का मामला सामने आता है वहां वोट भाजपा को ही जाता है। सिंघवी ने कहा कि लोकतंत्र की बुनियाद चुनाव पर आधारित है। इसलिए EVM पर मौजूद शंका और समस्याओं के लिए सुप्रीम कोर्ट के मौजूदा या फिर सेवा निवृत्त जजों की एक समिति बनाई जाए।

EVM पर संग्राम: कांग्रेस ने पूछा हर खराब मशीन का वोटा भाजपा को ही क्यों?

वहीं आम आदमी पार्टी ने EVM का वीडियो जारी कर के दिखाया है। आप ने कहा है कि वीडियो से छेड़छाड़ हो रही है यह एक संवैधानिक मामला है। इसकी सघन जांच की जाए। वहीं इस मामले पर राज्य चुनाव आयुक्त एसके अग्रवाल ने कहा कि - कुछ जगह मशीनों में तकनीकी ख़ामियां ज़रूर थीं जिन्हें तत्काल बदल दिया गया, लेकिन सत्ताधारी पार्टी को ही वोट जाने संबंधी शिकायतों के बारे में कानपुर और मेरठ के ज़िलाधिकारियों से रिपोर्ट मंगाई गई है. रिपोर्ट आने के बाद ही कोई कार्रवाई की जाएगीगौरतलब है कि उत्तर प्रदेश स्थित कानपुर के चकेरी क्षेत्र में नगर निकाय चुनाव को लेकर एक बड़ा आरोप लगाया गया है, यहां वॉर्ड 58 में वोटिंग करने पहुंचे मतदाताओं ने हंगामा काटा, मतदाताओं का आरोप है की ईवीएम में किसी भी पार्टी का बटन दबाने पर बीजेपी को वोट जा रहा हैं।

चकेरी के तिवारीपुर वॉर्ड में बूथ 58 पर वोटिंग करके निकले मतदाताओं ने आरोप लगाया कि चाहे किसी भी पार्टी के पक्ष में वोट डालो वो सब बीजेपी में जा रहा है। विपक्षी पार्टी के लोगों को जब जानकारी हुई तो उन्होंने बूथ के बाहर हंगामा काटना शुरू कर दिया। लोगों का कहना है की चाहे पंजे का बटन दबाओ या साइकिल का, लेकिन बत्ती केवल कमल की जल रही है। जब कमल का बटन दबाया जा रहा है तब भी केवल कमल की बत्ती जल रही है। लोगों का कहना है की ये आम जनता के साथ धोखा किया जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+