मुश्किल में फ्लिपकार्ट, CAIT ने ईडी से शिकायत कर कार्रवाई करने की मांग
नई दिल्ली। फ्लिपकॉर्ट के खिलाफ कॉन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (सीएआईटी) ने एफडीआई नीति और ठगी के खिलाफ कानून के तहत प्रवर्तन निदेशालय में मामला दर्ज कराया है। सीएआईटी ने ईडी से फ्लिपकार्ट के खिलाफ शिकायत करके कंपनी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। फ्लिपकार्ट के अलावा ईडी ने अन्य कंपनियों के खिलाफ भी शिकायत करके उनके खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। सीएआईटी के जनरसल सेक्रेटरी प्रवीण खंडेलवाल ने बताया कि हमे इन कंपनियों की व्यापारिक डील में शिकायत मिली जिसके बाद इनके खिलाफ कार्रवाई करने की अपील की गई है।

इससे पहले आयकर विभाग ने फ्लिपकार्ड से वालमार्ट के साथ हुई डील की जांच करनी शुरू कर दी थी। इस डील से जुड़े तमाम दस्तावेजों को ईडी ने खंगालना शुरू कर दिया था। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि अभी तक कंपनी उसके सवालों का जवाब नहीं दे पाई है, लिहाजा विभाग कंपनी के तमाम दस्तावेजों की जांच कर रहा है। फ्लिपकार्ट की वालमार्ट के साथ हुई डील से पहले ही कंपनी से इसकी जानकारी मांगी थी, जिससे कि यह देखा जा सके कि कंपनी के कितने हिस्से को वालमार्ट ने खरीदाद है और कितने शेयर कंपनी के पास मौजूद हैं।
आपको बता दें कि फ्लिपकार्ट की पैरेंट इकाई सिंगापुर में रजिस्टर्ड है। इस मामले में जनरल एंटी अवायडेंस नियम का सहारा लिया जा रहा है, जिसके अनुसार संधियो के तहत मिलने वाले कर लाभ पर रोक लग जाती है। आयकर विभाग ने अमेरिकी कंपनी वालमार्ट से भी पत्र लिखकर डील के बारे में जानकारी मांगी थी और अमेरिका को भारत के कानून की जानकारी दी थी। आयकर विभाग ने पत्र में कहा है कि किसी भी तरह की भ्रम की स्थिति होने पर नियमों की जानकारी हमसे ली जा सकती है।
इसे भी पढ़ें- SBI लेकर आया ग्राहकों के लिए नई स्कीम, खाता धारक जरूर पढ़ें खबर












Click it and Unblock the Notifications